अध्यात्म

Sawan Shivratri 2024 Jal Abhishek Time: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय और शिव पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए

Sawan Shivratri 2024 Shubh Muhurat, Jal Time: सावन शिवरात्रि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन निशिता काल पूजा समय सबसे शुभ माना जाता है। जानिए इस साल सावन शिवरात्रि पूजा और जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Sawan Shivratri 2024 Jal Time, Puja Muhurat

Sawan Shivratri 2024 Jal Abhishek Time (शिवरात्रि जल चढ़ाने का टाइम 2024): इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जा रही है। पंचांग अनुसार श्रावण शिवरात्रि की शुरुआत 2 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से होगी और इसका समापन 3 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर होगा। सावन शिवरात्रि के दिन चार प्रहर पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाने और शिव जी पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Sawan Shivrati 2024 Puja Time (सावन शिवरात्रि 2024 मुहूर्त)

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 2 अगस्त 2024 को 03:26 PM बजे

चतुर्दशी तिथि समाप्त - 03 अगस्त 2024 को 03:50 PM बजे

Sawan Shivratri 2024 Jal Time (शिवरात्रि जल चढ़ाने का टाइम 2024)

सावन शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 3 अगस्त की सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं अगर शिवरात्रि के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो रात 12:06 से 12:49 तक रहेगा।

Sawan Shivratri 2024 Shubh Muhurat (सावन शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा - 07:11 PM से 09:49 PM

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा - 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा - 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा - 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03

Sawan Shivratri 2024 Nishita Kaal Samay (सावन शिवरात्रि 2024 निशिता काल समय)

सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल पूजा समय रात 12 बजकर 6 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। शिवरात्रि पर शिव पूजा के लिए निशिता काल समय सबसे शुभ माना जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article