अध्यात्म

Shivratri 2023 Date: सावन शिवरात्रि कब है, 15 जुलाई या 14 अगस्त? जानें सही तारीख

Sawan Shivratri 2023 Date And Time (सावन शिवरात्रि कब है 2023): सावन शिवरात्रि 2023 इस बार दो बार मनाई जाएगी। पहली सावन शिवरात्रि जुलाई (When Shivratri In July 2023) में पड़ेगी दूसरी शिवरात्रि अगस्त में पड़ेगी। जानिए सावन शिवरात्रि की डेट और टाइम।

Image

Sawan Shivratri 2023 Date And Time: सावन शिवरात्रि कब है

Sawan Shivratri 2023 Date And Time: 2023 में सावन शिवरात्रि पर्व दो बार मनाया जाएगा। पहली शिवरात्रि जुलाई (Shivratri July Date) में पड़ेगी दूसरी श्रावण शिवरात्रि अगस्त (Shivratri 2023 August) में पड़ेगी। ये अधिक मास की शिवरात्रि होगी। दरअसल इस बार सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का रहेगा। जिस वजह से सावन में पड़ने वाले त्योहारों की संख्या बढ़ गई है। इस श्रावण मास में 8 सोमवार व्रत (Sawan Somwar 2023) के अलावा 2 शिवरात्रि भी पड़ेंगी। जानिए सावन शिवरात्रि 2023 जुलााई (Shivratri In July 2023) और सावन शिवरात्रि 2023 (Adhik Maas Shivratri Date) अगस्त तारीख और मुहूर्त।

सावन शिवरात्रि 2023 जुलाई तारीख (Shivratri 2023 July Date And Time)

सावन की पहली शिवरात्रि 15 अगस्त 2023, शनिवार के दिन पड़ेगी। इस दिन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। ये निशिता काल पूजा समय है जो भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। देखें शिवरात्रि पूजा के सभी शुभ मुहूर्त...

सावन शिवरात्रि कब है 202315 जुलाई 2023, शनिवार
सावन शिवरात्रि तिथि प्रारम्भ 202315 जुलाई 2023 को 08:32 PM बजे
सावन शिवरात्रि तिथि समाप्त 202316 जुलाई 2023 को को 10:08 PM बजे
सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 2023 12:07 AM से 12:48 AM तक (16 जुलाई 2023)
सावन शिवरात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय 202307:21 PM से 09:54 PM तक
सावन शिवरात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय 202309:54 PM से 12:27 AM, जुलाई 16
सावन शिवरात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 202312:27 AM से 03:00 AM (16 जुलाई 2023)
सावन शिवरात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 202303:00 AM से 05:33 AM (16 जुलाई 2023)
सावन शिवरात्रि व्रत पारण समय 202316 जुलाई 2023 को 05:33 AM से 03:54 PM तक

अधिक मास की शिवरात्रि कब है 2023 (Adhik Maas Ki Shivratri Kab Hai 2023)

सावन अधिक मास की शिवरात्रि 14 अगस्त 2023, सोमवार के दिन पड़ेगी। इस दिन सावन सोमवार व्रत का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस शिवरात्रि का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। इस दिन शिव पूजा का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन सुबह 11:07 बजे से अगले दिन यानी 15 अगस्त की सुबह 05:50 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

शिवरात्रि के दिन का महत्व

भगवान शिव की प्रसन्नता हासिल करने के लिए शिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है। कहते हैं इस दिन शिव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन व्रत-पूजन करने से मनचाहा वर भी मिलता है। शिवरात्रि व्रत हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला व्रत माना गया है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article