Sarva Pitru Amavasya Daan 2024: सर्व पितृ अमावस्या के पितरों के श्राद्ध कर्म और पिंडदान का नियम है। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज धरती लोक पर आते हैं। वहीं सर्व पितृ अमावस्या के दिन पूर्वजों की विदाई की जाती है। इस दिन पितृ पक्ष समाप्त होता है। इस साल सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्तूबर 2024 को है। सर्व पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही उनकी कृपा परिवार पर हमेशा बनी रहती है। सर्व पितृ अमावस्या पर ब्रह्मणों को भी दान दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या पर किन चीजों का दान कर सकते हैं।
Sarva Pitru Amavasya Daan 2024 (सर्व पितृ अमावस्या दान 2024)
अन्न दानसर्व पितृ अमावस्या पर आप अन्न का दान कर सकते हैं। इस दिन आप गेंहू, चावल या धान दान कर सकते हैं। अन्न का दान करने पितर प्रसन्न होते हैं।
तिल का दान
पितृ पक्ष में तिल के प्रयोग का काफी महत्व है। आप सर्व पितृ अमावस्या पर काले तिल का दान कर सकते हैं। तिल का दान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
भोजन का दान
सर्व पितृ अमावस्या पर आप अपनी इच्छानुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान दे सकते हैं। इस दिन आप ब्राह्मणों को भी भोजन करा सकते हैं। भोजन का दान करने से पितृ की आत्मा तृप्त होती है।
गुड़
सर्व पितृ अमावस्या पर गुड़ का दान करना शुभ होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वो अपने परिवार पर अपनी कृपा बनाते हैं।
ब्राह्मण को इन चीजों का दान दें
सर्व पितृ अमावस्या पर ब्राह्मणों को भी दान देना शुभ माना जाता है। इस दिन आप ब्राह्मणों को बर्तन, ऋतु फल, कच्ची सब्जी, अनाज, वस्त्र और पैसों का दान भी कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और उनका आशीर्वाद मिलता है।
