मेष साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
यह सप्ताह सुखद रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। आपकी मेहनत और कार्यशैली आपको आशातीत सफलता दिलाएगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों को किसी बड़े सेमिनार में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पीला रंग शुभ है।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। परिवार संग यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। प्रशासन से सम्बद्ध लोग लाभान्वित होंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
शुक्र का गोचर लाभ देगा। फ़िल्म फील्ड के लोग बहुत ही सफल रहेंगे। यह सप्ताह धन, सुख और समृद्धि प्रदान करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी यश, प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी मधुर वाणी से विरोधी भी आपके अपने हो जायेंगे।मिथुन और कन्या राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। हरा तथा नीला रंग शुभ है। आय प्राप्ति बढ़ सकती है। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
बुध गोचर थोड़ी प्राब्लम कर सकता है। शुक्र का गोचर लाभकारी है। यह सप्ताह स्वास्थ्य सुख में कमी लेकिन धन की प्राप्ति कराएगा। किसी बड़ी राजनीतिक हस्ती से मुलाकात होगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाए क्रियान्वित होंगी। किसी कन्या या मिथुन राशि से लाभ होगा। नीला रंग आपका शुभ रंग है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा। तकनीकी तथा प्रबंधन के छात्रों को सफलता मिलेगी।फ़िल्म और मनोरंजन से सम्बद्ध जातक लाभांवित होंगे।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
यह सप्ताह व्यस्तता लेकर आएगा। राहु धन का व्यय कराएगा। टीवी तथा फिल्मों से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में किसी अपने से ही मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रोगों की अधिकता रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता से आप प्रसन्नचित रहेंगे। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ सफल रहेगी। शिव उपासना करते रहें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
यह सप्ताह पॉलिटिक्स करने वालों के लिए सफलता का है। आपका सामाजिक प्रभाव अच्छा रहेगा। किसी प्रिय रिश्तेदार से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता से धन की प्राप्ति होते हुए भी परेशान रहेंगे। भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्रशासन तथा विधि सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रातः काल प्रतिदिन पाठ करते रहें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का आगमन करेगा। जॉब में प्रगति होगी। किसी सिंह राशि के व्यक्ति के साथ कोई नयी कार्ययोजना बन सकती है। हरा रंग शुभ है। आपकी मधुर वाणी सबको आकर्षित कर लेगी। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होती नजर आएंगी। ससुराल से लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करते रहें।
तुला साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
धन का आगमन होगा लेकिन व्यय से परेशान रहेंगे। किसी मिथुन या कन्या राशि के लोग व्यवसाय में आपका सहयोग करेंगे। वाणी की माधुर्यता से सबके प्रिय हो जायेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। शिक्षा में उन्नयन होगा। जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। छात्रों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शुक्रवार को किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
यह सप्ताह सुख और समृद्धि लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आव्यशकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। नारंगी रंग शुभ है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यस्त रहेंगे। उदर विकार से समस्या हो सकती है। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
धनु साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
शनि व चन्द्रमा गोचर इस सप्ताह में बुधवार के बाद आपको राजनीतिक तथा कूटनीतिक सफलता प्रदान करेगा। यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा। कृपया कोई भी फैसला जल्दबाजी में आकर मत लें उसका परिणाम गलत हो सकता है। पीला तथा सफेद रंग आपका शुभ रंग है। विधि तथा बीटेक के फील्ड में छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति कर लाभान्वित हो सकते हैं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करते रहें। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।
मकर साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
यह सप्ताह योजनाओं के निर्माण का है। समय खुशियां देता रहेगा। यह अवसर अपने उद्देश्य की पूर्ति में खूब परिश्रम से कर्म करने का है। आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजना भी कुछ हद तक सफल हो जायेगी। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। भाई की सहायता से कोई बड़ा कार्य बनेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। श्री कृष्ण की उपासना करें। शनिवार को तिल, तेल इत्यादि का दान करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
व्यवसायी सफल रहेंगे। यह सप्ताह योजनाओं को बनाने का और अपने व्यापार को भविष्य में और आगे ले जाने के लिए मेहनत करने का है। नीला तथा आसमानी रंग शुभ है। पॉलिटिक्स करने वाले जातकों को सुन्दर अवसर की प्राप्ति होगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। छात्र सफल रहेंगे। शनि फील्ड यानि ला तथा टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स इस सप्ताह सफल रहेंगे। धन के आगमन से खुश रहेंगे।
मीन साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)
शिक्षा में उन्नति होगी। यह सप्ताह शुभ फल प्रदान करने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन होगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पूर्ण हो जायेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीपल के वृक्ष को दूध और जल अर्पित करने से विपत्तियों का नाश होगा। प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
