अध्यात्म

Weekly Horoscope: तगड़ी कमाई के लिए रेडी रहें ये 6 राशियां, सोमवार से रविवार तक होगा बंपर लाभ

Weekly Horoscope 9 to 15 February 2026: फरवरी का यह दूसरा सप्ताह 9 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगा। इस सप्ताह का अंत महाशिवरात्रि से होगा। आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

9 से 15 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

9 से 15 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 9 to 15 February 2026: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि से इस सप्ताह की शुरुआत हो रही है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। शुक्र और बुध, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में तथा मंगल और सूर्य मकर में रहेंगे। सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। चंद्रमा सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कुंभ संक्रांति का व्रत रखें, सूर्य को जल अर्पित करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

सूर्य कुंभ में गोचर के साथ ही यहां पहले से मौजूद राहु, बुध और शुक्र के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर लेंगे। इस सप्ताह का अंत महाशिवरात्रि से होगा। फाल्गुन माह प्रेम, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का महीना है। प्रकृति के बीच समय बिताएं, शिव उपासना करें और यथासंभव दान-पुण्य करते रहें।आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। 13 फरवरी के बाद सूर्य का कुंभ गोचर नौकरी से जुड़े रुके हुए काम पूरे करवाएगा। कर्क, मेष और कुंभ राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुधवार को स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह सफल रहेगा।

शुभ रंग – लाल, पीला

उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत65%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह व्यवसाय में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 13 फरवरी के बाद सूर्य दशम भाव में रहेंगे, जिससे कामकाज में मजबूती आएगी। घर निर्माण या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मैनेजमेंट और आईटी जॉब वालों के लिए सप्ताह अच्छा है।

शुभ रंग – नीला, सफेद

उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत70%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

बुधवार के बाद बिजनेस से जुड़ी योजनाएं पूरी होंगी। परिवार से जुड़े किसी रुके काम में प्रगति से मन खुश रहेगा। बैंकिंग और आईटी जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।

शुभ रंग – नीला, सफेद

उपाय – प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, बुधवार को उड़द का दान करें।

भाग्य प्रतिशत65%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

बुध इस सप्ताह आपके लिए शुभ रहेंगे। मंगल और शुक्र का सहयोग मिलेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। मन धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में लगेगा।

शुभ रंग – लाल, सफेद

उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और रोज अन्न दान करें।

भाग्य प्रतिशत80%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

13 फरवरी के बाद सूर्य का कुंभ गोचर और गुरु का सहयोग आईटी और बैंकिंग जॉब वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। मंगलवार के बाद चंद्रमा का वृश्चिक गोचर छात्रों को लाभ देगा। शनिवार को रुका हुआ धन मिल सकता है।

शुभ रंग – लाल, नारंगी

उपाय – प्रतिदिन अन्न दान करें।

भाग्य प्रतिशत65%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

गुरु दशम भाव में और शनि सप्तम भाव में रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में नया काम शुरू हो सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

शुभ रंग – बैगनी, नीला

उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत60%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

मंगलवार के बाद चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। शनि का षष्ठम गोचर व्यवसाय में प्रगति देगा। बैंकिंग और मीडिया जॉब वालों को लाभ मिलेगा।

शुभ रंग – बैगनी, आसमानी

उपाय – भगवान शिव की पूजा करें और प्रतिदिन तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत55%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

बुध और शनि शुभ स्थिति में हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ कोई बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। सप्ताह के अंत में धार्मिक यात्रा के योग हैं।

शुभ रंग – नारंगी, सफेद

उपाय – नियमित पूजा-पाठ करें और घर में दीप जलाएं।

भाग्य प्रतिशत85%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

मंगल और शुक्र आपके लिए शुभ हैं। शनि और बुध व्यवसाय को मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मंगलवार के बाद जॉब में प्रमोशन से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।

शुभ रंग – आसमानी, हरा

उपाय – मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें।

भाग्य प्रतिशत75%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

शनि मीन और गुरु मिथुन राशि में रहकर कामकाज में उन्नति देंगे। लंबे समय से रुका कोई उद्देश्य पूरा होगा। गृह निर्माण से जुड़े काम पूरे होंगे।

शुभ रंग – आसमानी, हरा

उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और शनिवार को तिल दान करें।

भाग्य प्रतिशत65%

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

13 फरवरी के बाद सूर्य और शनि इसी राशि में रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। बुधवार के बाद घर निर्माण का काम शुरू होगा। जॉब और बिजनेस में लाभ मिलेगा।

शुभ रंग – नीला, हरा

उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को पालक खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत75%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचें। 13 फरवरी के बाद छात्रों को लाभ मिलेगा। गुरुवार के बाद चंद्रमा का एकादश भाव गोचर आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।

शुभ रंग – लाल, पीला

उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article