अध्यात्म

Sankashti Chaturthi 2023: सितंबर की संकष्टी चतुर्थी कल, जानें पूजा विधि और सबकुछ

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा का विधान है। इस दिन गणपित बप्पा का व्रत किया जाता है। हर महीने की चतुर्थी भगवान गणेश के नाम समर्पित है। भाद्रपद के महीने में गणपित बप्पा की भक्ति करना शुभ माना जाता है। सितंबर 2023 की संकष्टी चतुर्थी कब है। संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि। संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

संकष्टी चतुर्थी 2023

Sankashti Chaturthi 2023 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इस चतुर्थी को संकष्टी या बहुला चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में भाद्रपद महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में बहुत से तीज- त्योहार आते हैं। इस बार सितंबर मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 3 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन गणेश भगवाव की विधिवत पूजा -अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सारे विघ्न दूर हो जाते हैं और साधक के सारे काम सफल हो जाते हैं। इस व्रत का विधिवत पालन करने बुद्धि का विकास होता है। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करें उसके बाद गणेश जी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें।
  • संध्या के शाम गणेश जी की पूजा करें और गौ माता को रोटी खिलाएं।
  • इस दिन गणेश जी की पूजा में दूर्वा और हल्दी का प्रयोग जरूर करें।
  • भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय है, तो इस दिन लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
  • गणपति जी की पूजा के समय श्रीगणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जाप करें।
  • उसके बाद चंद्रमा को जल अर्पित करें और अपनी पूजा ससंपन्न करें।

शुभ मुहू्र्त

पंचांग के अनुसार भादव महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 2 सितंबर की रात 8 बजकर 49 मिनट से होगी और इसका समापन 3 सितंबर की शाम 6 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि की वजह से संकष्टी चतुर्थी का व्रत 3 सितंबर 2023 को रखा जाएगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article