Rangbhari Ekadashi 2026 Date (रंगभरी एकादशी कब है 2026 में): हिंदू धर्म में रंगभरी एकादशी का बेहद महत्व है। इसे आमलकी एकादशी औक आंवला एकादशी के नाम से भी जानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव माता पार्वती से विवाह के बाद पहली बार काशी नगरी आए थे। तभी से रंगभरी एकादशी के पर्व की शुरुआत हुई। पंचांग के अनुसार, ये व्रत हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। तो साल 2026 में रंगभरी एकादशी कब और किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां रंगभरी एकादशी के मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।
रंगभरी एकादशी कब है 2026 में ? (Rangbhari Ekadashi 2026 Date)
इस साल पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 27 फरवरी के देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 27 फरवरी 2026 को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, रंगभरी एकादशी 27 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
रंगभरी एकादशी शुभ मुहूर्त (Rangbhari Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:09 AM से 05:59 AM
- अभिजित मुहूर्त- 12:11 PM से 12:57 PM
- गोधूलि मुहूर्त- 06:17 PM से 06:42 PM
- प्रातः सन्ध्या- 05:34 AM से 06:48 AM
- विजय मुहूर्त- 02:29 PM से 03:15 PM
- सायाह्न सन्ध्या- 06:20 PM से 07:34 PM
- रवि योग- 06:48 AM से 10:48 AM
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 10:48 AM से 06:47 AM, फरवरी 28
- निशिता मुहूर्त- 12:09 AM, फरवरी 28 से 12:58 AM, फरवरी 28
रंगभरी एकादशी 2026 व्रत पारण (Rangbhari Ekadashi 2026 Parana Time)
- पारण तिथि- 28 फरवरी 2026
- पारण का समय- 6:59 AM से 9:20 AM तक
- द्वादशी तिथि समाप्त- रात 8:43 बजे
रंगभरी एकादशी का महत्व (Rangbhari Ekadashi Significance)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शंकर पहली बार माता पार्वती को गौना कराकर काशी लाए थे। इस दौरान भक्तों ने दोनों का स्वागत रंग और गुलाल से किया था। तभी से वाराणसी में हर साल रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। बता दें कि यह पर्व 6 दिनों तक लगातार चलता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ होली के रंग खेले थे। इसलिए इसे रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इसी दिन से काशी में होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है।
