वेब सीरीज

Alliance: वंशज सिंह की वापसी से चढ़ा कुशाल टंडन का पारा, निखिल चिनप्पा से की धक्का-मुक्की

Alliance Vanshaj Singh Back In Show: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' में वंशज सिंह की वापसी हो चुकी है। लेकिन वंशज को अपने सामने देख कुशाल टंडन का पारा चढ़ गया।

Image

Alliance में हुई वंशज सिंह की वापसी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Alliance Vanshaj Singh Back In Show: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अलायंस' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच गेम और दिलचस्प होती जा रही है। 'अलायंस' में यूं तो कई सितारे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए हैं, जिसमें सोहेल खान और अली गोनी जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं अब जल्द ही 'अलायंस' (Alliance) में वंशज सिंह की भी वापसी होने वाली है। 'अलायंस' का इससे जुड़ा वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें वंशज सिंह शो में कदम रखते हैं। लेकिन उन्हें देख कुशाल टंडन का पारा चढ़ जाता है। वहीं कुशाल टंडन और निखिल चिनप्पा के बीच भी धक्का-मुक्की हो जाती है, जिसपर कुणाल खेमू नाराजगी जाहिर करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: पामेला सेरेना पर आया अर्जुन कपूर का दिल? शादी के लिए किया प्रपोज, बोले- छोकरा जवान है अभी...

    'अलायंस' (Alliance) का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। इस वीडियो में कुणाल खेमू दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की बात कहते हैं। जिसमें से एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बाली होते हैं तो वहीं दूसरे वंशज सिंह होते हैं। वंशज सिंह को 'अलायंस' में वापस देख जहां बाकी कंटेस्टेंट्स चियर करने लगते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुशाल टंडन का पारा चढ़ जाता है। वंशज सिंह आते ही कुशाल टंडन को चैलेंज देते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी यहीं खत्म नहीं होती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: धीरज धूपर ने गौरव खन्ना की बीवी को बताया 'रेड फ्लैग', बोले- इससे अनकंफर्टेबल हो जाता हूं...
      Vanshaj Singh ने Alliance में की वापसी

      Vanshaj Singh ने Alliance में की वापसी

      'अलायंस' (Alliance) के वीडियो में दिखाया गया कि कुशाल टंडन ने गुस्से में निखिल चिनप्पा को धक्का दे दिया। इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुणाल खेमू ने कहा, "आपके ही कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है कि आप हाथ उठा सकते हैं? आप अपमान कर सकते हैं? आप कोई अलग आए हैं? जो आज आपने किया, इसकी न तो अनुमति है और न ही ये स्वीकार्य है।" 'अलायंस' के प्रोमो वीडियो में कुशाल टंडन भावुक नजर आए। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अब शो यहां से क्या मोड़ लेता है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article