Surbhi Jyoti New Photos: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। सुरभि 13 जुलाई के एक क्यूट सी बेटी की मां बनीं। एक्ट्रेस ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वह समय समय पर बेटी संग फोटोज शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं, जिसमें वह बेटी का चेहरा जरूर छुपाती हैं। अब एक्ट्रेस बेटी को घर पर छोड़कर मौसम के मजे लेने निकली हैं और इस मौके की झलक सुरभि ने सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। Bigg Boss 13 फेम Shefali Bagga पर गिरी कानूनी गाज, बेटिंग ऐप केस में ED ने की सख्त पूछताछ
सुरभि ज्योति ने शेयर कीं फोटोज
सुरभि ज्योंति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस की गोद में बेटी नजर नहीं आ रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि सुरभि ने प्रिंटेड कोर सेट पहना है और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल रखा है। खुले बाल और छोटी छोटी झुमकी के साथ सुरभि ने अपना लुख निखारा है। सुरभि अपने इस अमेजिंग लुक के साथ कमाल के पोज दे रही हैं, जिसमें वह मौसम के मजे ले रही हैं। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस हवा में अपने बाल लहरा रही हैं, तो कुछ फोटोज में सुरभि अपने ओवर ऑल लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन फोटोज में सुरभि की स्माइल देखने लायक हैं, जो उनके लुक को चार चांद लगा रही हैं। इन फोटोज के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा, 'बाहर निकला क्योंकि मौसम इतना अच्छा था कि उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता था।' Lock Upp 2: राम कपूर ने खोली श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की पोल पट्टी, गेम प्लान से उठाया पर्दा
