बिजनेस

Sock Market Rally : Sensex 965 और Nifty 262 अंक ऊपर बंद, अचानक क्यों झूम उठा बाजार?

आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 965 अंक उछल गया वहीं, Nifty में 262 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। खासतौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और IT शेयरों में तेजी है।

Image

क्रूड में तेजी और युद्ध की आशंका के बीच भी बाजार भागा

Stock Market Today: शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में जहां 1095 अंक की तेजी आई और यह इंट्रा डे में 78,282.55 अंक तक उछल गया। इसी तरह Nifty 295 अंक की तेजी के साथ 24,367.30 अंक तक उछल गया। हालांकि, दिन के आखिर में सेंसेक्स में 965 अंक की तेजी के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह Nifty 262 अंक की तेजी के साथ 24,334.30 अंक पर बंद हुआ।

बड़े शेयरों में बड़ी तेजी

आज बाजार की तेजी खासतौर पर बड़े शेयरों तक सीमित रही। इसकी वजह से बेंचमार्क और लार्जकैप इंडेक्स में मजबूती रही। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ से पता चलता है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी रही। NSE पर 1,314 शेयरों में बढ़त, जबकि 2,005 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। यानी तेजी मुख्य रूप से चुनिंदा बड़े शेयरों तक सीमित रही।

आईटी शेयरों ने संभाला बाजार

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.75% चढ़ गया और सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहा। इस तेजी की शुरुआत Tech Mahindra के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद हुई। कंपनी की मजबूत डील बुक और बेहतर मार्जिन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

IT सेक्टर में प्रमुख बढ़त वाले शेयर

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा Tech Mahindra करीब 4.4% उछला। इसके बाद TCS में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और HCL Tech करीब 2% मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। इसके अलावा बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में भी मजबूती देखने को मिली। खासतौर पर जियो फाइनेंशियल के शानदार नतीजों के असर से Jio Financial Services के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े।

रिलायंस में नतीजों से पहले बढ़ी खरीदारी

Reliance Industries को आज तिमाही नतीजे जारी करने हैं। कंपनी के शेयरों में नतीजों से ठीक पहले करीब 2% की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में रिलायंस सबसे ज्यादा वेटेज रखने वाला शेयर है। दोनों बेंचमार्क में तेजी की एक बड़ी वजह यही रही। विश्लेषकों का मानना है कि रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार, पेट्रोकेमिकल कारोबार की मजबूती और विविध बिजनेस मॉडल कंपनी के प्रदर्शन को सहारा दे सकते हैं।

बैंकिंग शेयरों ने भी दिया साथ

बाजार की तेजी में निजी बैंकों का भी बड़ा योगदान रहा। जहां निफ्टी बैंक 1.63% चढ़ा, वहीं निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.12% मजबूत हुआ। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank में करीब 2.7% तेजी देखने को मिली। वहीं ICICI Bank करीब 2% और Bajaj Finance में करीब 1.8% की बढ़त दर्ज की गई।

आज बाजार में तेजी की बड़ी वजह

बाजार में आज तेजी की सबसे बड़ी वजह लार्जकैप शेयरों में वैल्यू बायिंग रही। खासतौर पर टेक सेक्टर को Tech Mahindra के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों ने सपोर्ट किया। वहीं, फाइनेंस सेक्टर में Jio Financial Services के मजबूत तिमाही नतीजों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके अलावा Reliance Industries के नतीजों से पहले सकारात्मक उम्मीदों के चलते खरीदारी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी का 24,200 के ऊपर निकलना तकनीकी तौर पर तेजी को मजबूती देने वाला साबित हुआ, जिससे बाजार में नई खरीदारी देखने को मिली।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article