अध्यात्म

Ram Ji Ki Aarti in Hindi: श्री राम चंद्र कृपालु भजमन...श्री राम भगवान की आरती के लिरिक्स

Aarti Shri Ram Ji Ki, राम भगवान की आरती: कहते हैं श्री राम भगवान की आरती करने से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां देखें 'श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन, हरण भवभय दारुणं नव कंज लोचन कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणं' आरती के लिरिक्स।

Image

Ram Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi

Shri Ram Aarti With Lyrics, Aarti Shri Ramayan Ji Ki: मान्यता है श्री राम जी की आरती करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों अनुसार आरती का मतलब है कि- पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की भक्ति में डूब जाना। किसी भी देवी-देवता को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका उनकी आरती का गान है। हिंदू धर्म में हर पूजा पाठ की शुरुआत और समापन आरती के साथ ही किया जाता है। यहां देखें श्री राम जी की आरती के लिरिक्स।

भगवान श्री राम की आरती, श्री राम चंद्र कृपालु भजमन आरती ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में

ram ji ki aarti likhi hui

Ramayan Ji Ki Aarti Lyrics

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

Ram Ji Ki Aarti Ke Benefits (राम जी की आरती के लाभ)

भगवान राम की आरती करने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है तो उसे राम जी की आरती जरूर करनी चाहिए। श्री राम जी की आरती करने से भगवान हनुमान भी प्रसन्न हो जाते हैं। घर में श्री राम जी की आरती करने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article