अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023: जानें रक्षाबंधन के दिन क्या करें क्या ना करें, रखें इन बातों का ध्यान

Raksha Bandhan 2023: भारत में रक्षाबंधन का पर्व बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं। रक्षाबंधन के दिन क्या नहीं करना चाहिए। रक्षाबंधन के दिन क्या करना शुभ माना जाता है। यहां पढ़ें सारी जानकारी कि इस दिन क्या करें क्या ना करें।

Image

Raksha Bandhan 2023

Photo : iStock

Raksha Bandhan 2023 Date: हिंदू धर्म में राखी के त्योहार का बहुत महत्व होता है। इस त्योहार को भाई-बहने के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर प्रेम स्वरूरप रक्षा बांधती हैं। भाई भी बहनों को इस दिन अच्छे- अच्छे उपहार देते हैं। इस बार रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों में काफी संशय है। कुछ लोग 30 अगस्त को तो कुछ लोग 31 अगस्त को ये पर्व मना रहे हैं। रक्षाबंधनक का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहने भगवान विष्णु से अपने भाई के लिए उन्नति और तरक्की की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की सुरक्षा का वादा करता है। रक्षाबंधन के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन क्या करें और क्या ना करें।

रक्षाबंधन के दिन क्या करें

  • रक्षाबंधन के दिन सभी बहने सुबह स्नान कर लें। उसके बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
  • इसके बाद अपने इष्ट देवता की पूजा कर अपनी लाई हुई राखी की पूजा कर लें।
  • रेशम या रंगीन सूत की ही राखी लें। ये राखी शुभ मानी जाती है।
  • राखी की थाली में राखी, अक्षत और फूल चन्दन सजा कर रखें।
  • राखी की थाली में मिठाई और दीपक जरूर रखें।
  • राखी बांधते समय माथे पर टीका अवश्य लगाएं।
  • उसके बाद अगर बड़ा भाई हो तो उसके पैर छुएं और छोटा हो तो उसके आशीर्वाद दें।

रक्षाबंधन के दिन गलती से ना करें ये काम

  • रक्षाबंधन के दिन किसी भी स्त्रि को गुस्सा ना दिलाएं।
  • रक्षा सूत्र बांधने से पहले बहनों को भोजन नहीं करना चाहिए।
  • राखी के दिन बहने से झूठ ना बोलें।
  • रक्षाबंधन पर राखी खरीदते समय ध्यान दें। काले रंग की राखी ना खरीदें।
  • इस दिन अपने ईष्ट देव का आशीर्वाद लेना ना भूलें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article