Raksha Bandhan 2023 Date, Tithi, Muhurat, Significance (रक्षा बंधन कब है 2023): अगस्त लग चुका है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर इस महीने रक्षा बंधन किस दिन मनाया जाएगा। कहीं राखी बांधने की तारीख 30 अगस्त तो कहीं 31 अगस्त बताई जा रही है। अगर आप भी राखी पर्व की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं तो जान लें 2023 में किस दिन मनाई जाएगी रक्षा बंधन और राखी बांधने का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।
2023 में रक्षा बंधन कब है (2023 Mein Raksha Bandhan Kab Hai)
राखी का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार ये पूर्णिमा 30 अगस्त की सुबह 10:58 से लग रही है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त की सुबह 07:05 पर होगी। उदया तिथि की वजह से श्रावण पूर्णिमा 31 अगस्त को मनाई जाएगी। अब सवाल ये उठता है कि राखी किस दिन बांधी जाएगी। तो बता दें इस बार 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जा सकेगा।
2023 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (2023 Mein Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat)
अगर आप 30 अगस्त को रक्षा बंधन मनाते हैं तो इस दिन राखी बांधने का मुहूर्त रात 09:01 से 09:12 तक रहेगा। यानी इस दिन आपको राखी बांधने के लिए कुछ ही मिनट मिलेंगे। लेकिन अगर आप दिन में राखी का त्योहार बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 31 अगस्त का दिन चुन सकते हैं। 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक का समय राखी मनाने के लिए शुभ रहेगा।
राखी का त्योहार कैसै मनाया जाता है (Rakhi Festival Kaise Manate Hai)
इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं। राखी बांधने से पहले बहन भाई के माथे पर तिलक लगाती है फिर राखी बांधकर मुंह मीठा कराती है। साथ ही अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती है। भाई भी इस दिन अपनी बहन की रक्षा करने का वचन लेते हैं। ये त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
