Rahu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को बहुत महत्व दिया गया है। नए साल 2023 में राहु ग्रह बड़ा राशि परिवर्तन करेंगे। राहु अभी मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार राहु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर अपनी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष से मीन राशि में राहु के गोचर करने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। राहु का मीन राशि में गोचर करने से जहां कुछ राशियों पर बहुत शुभ प्रभाव पड़ेगा, वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए यह बहुत अशुभ रहेगा। आइये जानते हैं कि राहु का मीन राशि में गोचर से सभी राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव।
राहु गोचर इन्हें कर देगा मालामाल
कर्क राशि:
राहु गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के कारोबार और नौकरी में वृद्धि होगी। नया घर और वाहन खरीदने का भी योग बन रहा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि:
राहु गोचर के कारण मिथुन राशि के जातक अचानक धन प्राप्ति से मालामाल हो सकते हैं। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति और वेतन बढ़ोत्तरी के भी आसार हैं।
कुंभ राशि:
राहु गोचर कुंभ राशि के जातकों के दूसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इससे इस राशि के लोगों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। पुराने निवेश से इन्हें धन लाभ मिल सकता है।
मीन राशि:
राहु मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं। इस राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के धन का पिटारा भरा रहेगा। धन निवेश के लिए भी यह उत्तम समय रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा और रूके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। करियर में नई सफलताएं मिलेंगी।
राहु गोचर इन्हें करेंगे तंग
मेष राशि:
राहु गोचर से मेष राशि वालों आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवारिक मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। इसलिए सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों को भी राहु के मीन राशि गोचर से मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एका-एक बड़ा धन हानि होने की संभावना बनी रहेगी।
कन्या राशि:
राहु का वक्री चाल इस राशि के जातकों को भी कई तरह के मुश्किलों में डाल देगा। इन्हें छोटे-छोटे काम के लिए भी बुहत अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत के प्रति भी सतर्क रहना पड़ेगा।
मकर राशि:
मीन राशि में राहु के गोचर से धन खर्च बढ़ सकता है। कारोबार और नौकरी में भी परेशानियां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भी राहु कई तरह के मुश्किलें पैदा कर सकता है। खुद के वाणी पर नियंत्रण रखना लाभदायक है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
