अध्यात्म

Radha Ashtami Upay 2024: राधा अष्टमी के दिन करें ये खास उपाय, शीघ्र विवाह के बनेंगे योग

Radha Ashtami Upay 2024: हिंदू धर्म में राधा अष्टमी के पर्व का खास महत्व है। इस दिन राधा रानी की पूजा की जाती है। राधा अष्टमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से विवाह में हो रही देरी से जल्द छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।

Image

Radha Ashtami Upay

Radha Ashtami Ke Upay 2024: राधा अष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 11 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि राधा अष्टमी के दिन ही राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृ्ष्ण की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन कुछ खास उपायों को करने से साधक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार राधा अष्टमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से विवाह में हो रही सारी बाधा दूर हो जाती है। आइए जानें राधा अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Radha Ashtami Ke Upay 2024 (राधा अष्टमी के खास उपाय)

सुख - समृद्धि के लिए

घर में सुख, समृद्धि के लिए राधा अष्टमी के दिन राधा सशस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से घर में सुख और सौभाग्य आता है। इसके साथ ही घर में धन की कमी दूर होती है।

शीघ्र विवाह के लिए

राधा अष्टमी के दिन कुंवारी कन्या को राधा रानी के चरणों में गुलाब का फूल जरूर अर्पित करें। साथ ही इस पूरे विधि- विधान के साथ राधा रानी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी बाधा दूर हो जाती है।

बिजनेस में सफलता के लिए

बिजनेस में सफलता पाने के लिए राधा अष्टमी के दिन राधा रानी जी को चांदी का सिक्का अर्पित करें। उसके बाद उस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर उसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

राधा अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को खीर का भोग लगाना चाहिए। इस चीज का भोग लगाने से आपकी सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही सारी इच्छा पूरी होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article