अध्यात्म

Mahalakshmi Vrat 2024: कब से शुरू होगा महालक्ष्मी व्रत, यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mahalakshmi Vrat 2024: हिंदू धर्म में महालक्ष्मी के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। ये त्योहार गणेश चतुर्थी के पांच दिन बाद से शुरू होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल महालक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा।

Image

Mahalakshmi Vrat 2024

Mahalakshmi Vrat 2024: महालक्ष्मी का व्रत खासतौर पर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इस दौरान माता लक्ष्मी के अलग- अलग रूपों की पूजा की जाती है। ये व्रत गणेश चतुर्थी के पांच दिन बाद शुरू होता है। महालक्ष्मी व्रत पूरे 16 दिनों तक चलता है। इस व्रत के समय में साधक माता लक्ष्मी की विशेष पूजा- अर्चना करते हैं और उनकी कृपा बनाए रखने की कामना करते हैं। इस व्रत को रखने से और विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और उसके भंडार हमेशा भरे रहते हैं। आइए जानते हैं इस साल महालक्ष्मी व्रत कब से शुरू होगा और इसका महत्व।

Mahalakshmi Vrat 2024 Date (महालक्ष्मी व्रत डेट 2024)

महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से होती है। इस साल इस व्रत की शुरुआत 11 सितंबर 2024 से होगी। वहीं इस व्रत का समापन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन होता है। ऐसे में इस साल इस व्रत का समापन 24 सितंबर 2024 को होगा।

Mahalakshmi Vrat Puja Vidhi (महालक्ष्मी व्रत पूजा विधि)

  • महालक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद साफ चौकी पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • फिर माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • उसके बाद मां लक्ष्मी को फूल, अक्षत और सिंदूर अर्पित करें।
  • फिर मां लक्ष्मी की आरती करें और मंत्रों का जाप करें।
  • अंत में व्रत कथा का पाठ करें और माता लक्ष्मी को कुट्टू के आटे के पकोड़े और साबूदाने के खीर का भोग लगाएं।

Mahalakshmi Vrat Importance (महालक्ष्मी व्रत महत्व)

शास्त्रों में माता महालक्ष्मी के व्रत का बहुत खास महत्व है। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इस दौरान पूरे 16 दिन तक माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक और सच्चे मन से पूजा करने से साधक के धन में वृद्धि होती है। इसके साथ ही परिवार में सुख, समृद्धि भी बढ़ती है। इस व्रत को करने से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी का आगमन होता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article