अध्यात्म

Vastu Tips: सोने से पहले घर पर करें वास्‍तु के ये खास उपाय, बरसती रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगी संपन्‍नता

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 11:07 AM IST

Good Luck Tips for Money: अपने घर में सुख शांति लाने के लिए लोग अनेकों उपाय करते हैं। जिससे माता लक्ष्‍मी की कृपा उन पर सदा बनी रहे। लेकिन कई बार कुछ लोगों को अच्‍छा परिणाम नहीं मिल पाता है। इसके लिए उन्‍हें घर के वास्‍तु दोष को दूर करने के लिए कुछ वास्‍तु उपाय का सहारा लेना पड़ता है।

Image

रात को सोने से पहले करें ये वास्‍तु उपाय, आएगी खुशहाली और समृद्धि

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है खुशहाल और संपन्‍न जीवन का उपाय
  • रात में सोने से पहले कुछ उपाय करने से घर में होता है मां लक्ष्‍मी का वास
  • वास्‍तुशास्‍त्र में रसोई और शयनकक्ष के उपायों के बारे में है किया गया जिक्र

Good Luck Tips for Money: वास्तु शास्त्र में खुशहाल और संपन्‍न जीवन के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा जाकत पर बनी रहती है। ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक तंगी या अन्‍य परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु में पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग दिशा के बारे में बताया गया है। साथ ही घर के रसोई और शयनकक्ष के बारे में भी विस्‍तार से जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार कार्य करने से घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। वास्तु शास्त्र में रात को सोने से पहले कुछ कार्यों करने का भी सुझाव दिया गया है। आइए जानते हैं को रात को सोने से पहले किन उपायों को करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं।

घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें

रात को सोने से पहले घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्‍योंकि वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्‍मी घर के मुख्‍य द्वार से ही प्रवेश करती है। इसलिए मुख्‍य द्वार पर कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।

रसोई में रखें भरी बाल्‍टी

अगर आप कर्जे में चल रहे हैं, तो रात में सोने से पहले एक बाल्‍टी पानी की भरकर रसोई में रख दीजिए। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक सोने से पहले एक बाल्टी पानी भरकर रसोई में रखने से इंसान को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

स्नानघर में रखें भरी बाल्टी

रात में स्नानघर के अंदर बाल्‍टी में पानी भरकर रखना भी शुभ माना जाता है। वास्‍तु के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले स्नानघर में पानी की बाल्‍टी भरकर रखनी चाहिए।

कपूर जलाएं

वास्‍तु के अनुसार, रात में सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुंआ कर दें। ऐसा मानना है कि कपूर का धुंआ जलाने से नकारात्‍मक ऊर्जा खत्‍म होती है और मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसती है।

मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक

वास्‍तु के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर शाम को रोजाना दीपक जलाने से माता लक्ष्‍मी खुश होकर घर पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती है। इसके साथ ही रात में मुख्‍य द्वार पर रोशनी रहती है।

दक्षिण दिशा में रखें दीपक

रात में दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखना भी शुभ होता है। शास्‍त्रों में मान्यता है कि दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। इसलिए इस दिशा में दीया जलाने से पितर देव खुश होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article