Pradosh Vrat 2023 Date: 4 या 5 जनवरी साल का पहला प्रदोष व्रत कब? दूर करें कन्फ्यूजन

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 2, 2023, 11:08 AM IST

Pradosh Vrat Kab Hai: साल का पहला प्रदोष व्रत होगा बुध प्रदोष व्रत। जानें किस दिन रखा जाएगा ये व्रत।

Budh Pradosh Vrat January 2023 Date: प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है। महीने में 2 बार प्रदोष व्रत आता है। ये व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। 2023 का पहला प्रदोष व्रत 4 जनवरी को रखा जाएगा। ये बुध प्रदोष व्रत होगा।

pradosh vrat

जनवरी में कब है प्रदोष व्रत?

बुध प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त (Budh Pradosh Vrat 2023)

4 जनवरी को बुध प्रदोष व्रत है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 21 मिनट तक है। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 3 जनवरी को रात 10 बजकर 1 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 4 जनवरी को रात 12 बजे होगी।

End of Feed