अध्यात्म

Phulera Dooj 2024 Upay: फुलेरा दूज के दिन करें ये खास उपाय, जीवनसाथी का मिलेगा प्यार

Phulera Dooj 2024 Upay: हिंदू धर्म में फुलेरा दूज के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन से ही होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। भगवान श्री कृष्ण ने इस दिन राधा रानी के साथ फूलों वाली होली खेली थी। इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ता है । आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Phulera Dooj 2024 Upay

Phulera Dooj 2024 Upay: फुलेरा दूज के त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। फुलेरा दूज के दिन ही राधा और कृष्ण ने फूलों वाली होली खेली थी। तब से ही ब्रज में इस दिन फूलों की होली खेली जाती है। हर साल ये त्योहार फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन ब्रज के क्षेत्र में बहुत रौनक देखने को मिलती है। फूलेरा दूज का दिन विवाह करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं फूलेरा दूज के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Phulera Dooj 2024 Shubh Muhurat (फूलेरा दूज शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 11 बजे हो रही है और इसका समापन 12 मार्च को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 12 मार्च को फुलेरा दूज मनाया जाएगा। 12 मार्च को राधा कृष्ण की पूजा के लिए सुबह के 9 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे का तक का समय शुभ रहेगा।

Phulera Dooj 2024 Upay (फुलेरा दूज उपाय)

लव मैरिज के लिए

इस दिन लव मैरिज के लिए भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस दिन आप भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से शादी में आ रही सारी बाधा समाप्त हो जाएगी।

मनचाहे जीवनसाथी के लिए

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन साफ कागज में उस व्यक्ति का नाम लिखें। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, उसके बाद उस कागज को राधा रानी के चरणों में रख दें। ऐसा करने से राधा रानी आपके मन के बात को सुनेंगी और उसे जरूर पूरा करेंगी।

वैवाहिक जीवन में प्यार के लिए

अगर शादी के बाद पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है तो फुलेरा दूज के दिन सच्चे मन से एक बड़ा गुलाबी धागा राधा कृष्ण के चरणों में अर्पित करें और कुछ देर बाद इसे अपने पास रख लें। इसे अपने शयनकक्ष में बिस्तर के नीचे रखें दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्या समाप्त हो जाएगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article