अध्यात्म

Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, धन धान्य से भर जाएगा जीवन

Parivartini Ekadashi 2023 Date : हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन दान का भी बहुत महत्व है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। यहां देखें लिस्ट।

Image

Parivartini Ekadashi 2023

Parivartini Ekadashi 2023 Date : भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 25 सितंबर 2023 को सोमवार के दिन रखा जाएगा। सनातन धर्म में एकादशी व्रत को सबसे उत्तम फल देने वाला माना गया है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि- विधान से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन का व्रत करने से साधक पापों से मुक्ति मिल जाती है और उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में दान- पुण्य का खासा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी के दिन यदि आप दान करते हैं तो आपके घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

मिठाई का दान

परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीले या सफेद रंग की मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मिठाई का दान करने से जीवन में मिठास भरी रहती है। इससे मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं और आपके जीवन को धन धान्य से भरती हैं।

वस्त्र दान

परिवर्तिनी एकादशी के दिन वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र का दान करें और इसके साथ ही आप चप्पल भी दान में दे सकते हैं। ऐसा करने से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बनती है और उसके सारे काम पूरे होते हैं।

अन्न का दान

परिवर्तिनी एकादशी पर अन्न का दान करना जरूरी होता है। इस दिन किसी गरीब को भर पेट भोजन कराएं । ऐसा करने से साधक के भंडार हमेशा भरे रहते हैं उनको खाने पीने की कभी कमी नहीं होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article