आज का पंचांग, 23 मई 2021: गौशाला में भोजन दान का आज है बहुत महत्व, गायत्री मंत्र के जप से मिलेगा अनंत पुण्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2021, 06:00 AM IST

Aaj ka Panchnag, 23 May 2021: यहां जानिए रविवार के दिन का पंचांग, जिससे मिलेगा दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही पता चलेंगी दिन की ग्रह स्थितियां।

आज का पंचांग, 23 मई 2021: गौशाला में भोजन दान का आज है बहुत महत्व, गायत्री मंत्र के जप से मिलेगा अनंत पुण्य

23 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज हस्त नक्षत्र है। आज व्रत रहें। आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 मई 2021
दिवस रविवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:32 am
सूर्यास्त 07:05 pm
नक्षत्र

हस्त

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि कन्या
करण विष्टि
योग

सिद्धि

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से 12:46 pm तक
विजय मुहूर्त 02:33 pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:55 pm से 07:17 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

End of Article