आज का पंचांग, 14 नवंबर 2020: दिवाली पूजा का मुहूर्त कब है? इस साल इन तीन समय के दौरान कर सकते हैं पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2020, 05:56 AM IST

आज का पंचांग, 14 नवंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शनिवार के दिन दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। जानिए कब है आज का पूजा शुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग, 14 नवंबर 2020: दिवाली पूजा का मुहूर्त कब है? इस साल इन तीन समय के दौरान कर सकते हैं पूजा

Aaj Ka Panchang 14 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज शुभ दीपावली है। अजशनिवार है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। तुला का स्वामी ग्रह शुक्र है। आज दीवाली का पर्व मनाएं। श्री सूक्त का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पञ्चाङ्ग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करना अनन्त पुण्यदायी है।

आज का पंचांग 14 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 14 नवम्बर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि चतुर्थी02:15pm तक फिर अमावस्या
दिवस शनिवार
नक्षत्र स्वाती
करण शकुनि
सूर्योदय 06:42 am
सूर्यास्त 05:29 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि तुला

शुभ मुहूर्त अभिजीत-11:44 am से12:30 pm तक
विजय मुहूर्त 01:54 pm से 02:40 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:25 pm से 06:01 pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

दीवाली पूजा का शुभ मुहूर्त- पहला

05:29 pm से 08:33 pm तक
 
दूसरा मुहूर्त रात्रि 12 से 03 बजकर 20 मिनट तक
तीसरा मुहूर्त 05:30 pm से 07:23 pm तक।

राहुकाल के दौरान कोई महत्वपूर्ण नहीं करने और कोई नया कार्य शुरू नहीं करने की मान्यता है। साथ ही दिवाली के मौके पर इन तीन मुहूर्तों में से किसी एक पर पूजा की जा सकती है।

End of Article