10 मई 2022 का पंचांग: मसूर व गुड़ के दान का है बहुत महत्व, श्री अरण्यकाण्ड का करें पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 04:06 PM IST

Aaj ka Panchang 10 May 2022: आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। यहां पढ़ें मंगलवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

10 मई 2022 का पंचांग: मसूर व गुड़ के दान का है बहुत महत्व, श्री अरण्यकाण्ड का करें पाठ

10 May 2022 Ka Panchang:  आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की नवमी है।मघा नक्षत्र है।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 10 मई 2022  
दिवस मंगलवार
माह वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 
सूर्योदय

05:34am

सूर्यास्त 07:02 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

सिंह

करण

बालव

योग

ध्रुव

अभिजीत मुहूर्त  11:58am से 12:48pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19pm से 06:56pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article