अध्यात्म

October Surya Gochar 2024: अक्तूबर के महीने में सू्र्य करेंगे गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

October Surya Gochar 2024: सूर्य हर महीने की संक्रांति तिथि को अपनी राशि बदलते हैं। वर्तमान समय में सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशि वालों के लिए लाभ मिलेगा।

Image

Surya Gochar 2024

October Surya Gochar 2024: वर्तमान समय में ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं सूर्य ग्रह 17 अक्तूबर 2024 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य हर महीने की संक्रांति तिथि के दिन अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य ग्रह तुला राशि में 15 नवंबर तक विराजमान रहने वाले हैं। सूर्य देव का तुला राशि में गोचर तुला संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य गोचर का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों पर तुला राशि में सूर्य गोचर का नकारात्मक असर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस गोचर से कन्या राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको करियर को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ ही इस समय में आपके लिए यात्रा भी शुभकारी होगा। इसके साथ ही नौकरी में भी तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि में सूर्य ग्रह द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में रहने के कारण सिंह राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ कारोबार में आपको मुनाफा होगा। खानपान पर ध्यान देना होगा। सेहत में सुधार हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक के लिए सूर्य गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही ससुराल से धन प्राप्त होगा। मित्रों का साथ मिल सकता है। परिवार के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

धनु राशि

सूर्य का तुला राशि में गोचर धनु राशि के जातक के लिए लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आपको बहुत सारी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन की संभावना है। सेहत में सुधार आएगा। कोई नई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। निवेश करने के लिए ये समय सबसे अधिक शुभ रहेगा। इस दौरान किए गए निवेश से मुनाफा मिल सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article