अध्यात्म

October Grah Gochar 2024: अक्टूबर के महीने में ये ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

October Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर महीने में ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। इसका असर सारी राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं अक्तूबर के महीने में कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और इससे किस राशि वालों को सावधान रहना होगा।

Image

October Grah Gochar 2024

October Grah Gochar 2024: अक्तूबर के महीने में चार बड़े ग्रह अपने राशि बदलेंगे। इन ग्रह के राशि परिवर्तन का असर राशियों पर पड़ता है। हर मास में ग्रह गोचर करते हैं। सारे ग्रह अपनी एक निश्चित समय सीमा पर एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। अक्तूबर के महीने में सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्तूबर का महीने ग्रह गोचर के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने में पहले दूसरे ही दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। अक्तूबर मास के ग्रह गोचर का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक तो कुछ पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आइए जानें अक्तूबर के ग्रह गोचर के बारे में।

October Grah Gochar 2024 (अक्तूबर ग्रह गोचर 2024)

बुध गोचर 2024 (Budh Gochar 2024)

ज्योतिष गणना के अनुसार बुध का गोचर 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में होगा। वहीं 29 अक्टूबर, 2024 को बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही वृश्चिक राशि के जातक के लिए भी ये गोचर शुभ रहने वाला है।

सूर्य गोचर 2024 (Surya Gochar 2024)

सूर्य हर महीने की संक्रांति तिथि को अपनी राशि बदलते हैं। अक्तूबर के महीने में 17 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 07 बजकर 47 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से तुला राशि के जातक को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मंगल गोचर 2024 (Mangal Gochar 2024)

ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कर्क राशि के जातक के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसके साथ आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। मंगल गोचर के समय में आपको सावधान रहना होगा।

शुक्र गोचर 2024 (Shukar Gochar 2024)

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग विलास का कारक माना गया है। 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 13 मिनट शुक्र वृ्श्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से मेष और वृश्चिक राशि वालों को फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको नये काम के अवसर मिल सकते हैं। धन में वृद्धि हो सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article