Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज 29 सितंबर 2022 है। 29 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 29-09-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj Ka Ank Rashifal 29 September 2022 in Hindi
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। बुध के द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।
शुभ अंक-03
जन्मांक 02 अंक राशिफल
जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01
जन्मांक 03 अंक राशिफल
अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य-जफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-09
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक 02 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06
जन्मांक 06 अंक राशिफल
शुक्र बैंकिंग व वित्तीय जॉब में लाभ देगा। आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07 अंक राशिफल
जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि सपोटिंग है। शनि व मित्र ग्रह शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-05
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-02
