अध्यात्म

Horoscope Today, 29 September 2022: किस जातक को मिलेगा मां कुष्मांडा का आशीर्वाद, देखें गुरुवार का अपना राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:07 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 September 2022: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। जानें मां कुष्मांडा का आशीर्वाद मेष से मीन तक के जातकों में से किसे मिलेगा। देखें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।

Image

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 29 September 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 September 2022: आज चन्द्रमा विशाखा नक्षत्र में है व तुला राशि है। सूर्य कन्या व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व गुरु रियल स्टेट व एजुकेशनल फील्ड में लाभ देंगे। शुक्र बैंकिंग जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों कम्बल व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज चतुर्थ भाव में है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। नवरात्रि में माता दुर्गा जी की उपासना करें व माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से तृतीय चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु सप्तम में हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व अन्न का दान करें।

तुला राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में आज गोचर रत है। शनि मकर में वक्री है। हेल्थ को लेकर तनाव संभव है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। अति भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य एकादश, चन्द्रमा द्वादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन सफलता का है। कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा एकादश, सूर्य कर्म भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा मीन व गुरु भी उसी राशि में, इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। धन के अनायास व्यय के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल

भाग्यभाव में चन्द्रमा व द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा का संयोग बना रहे हैं। सूर्य शुभ लाभ देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की उपासना करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व तुला का चन्द्रमा शुभ फल देंगे। खष्ठम सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article