अध्यात्म

Panchang Today: नवरात्र की चतुर्थी पर विषकम्भ योग, देखें मां कुष्मांडा की पूजा के लिए मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:29 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 September 2022: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की विधान है। यहां देखें 29 सितंबर 2022, दिन गुरुवार का पंचाग विस्तार से। देखें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Image

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 29 September 2022

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की चतुर्थी है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ पुण्यदायी है। माता के 32 नामों का जप करें। आज गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत भी की जाती है। विशाखा नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 29 September 2022 in Hindi

दिनांक- 29 सितंबर 2022

दिवस- गुरुवार

माह- आश्विन, शुक्ल पक्ष,

तिथि- चतुर्थी

सूर्योदय- 06:16 am

सूर्यास्त- 06:05 pm

नक्षत्र- विशाखा

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- तुला

करण- वणिज

योग- विषकम्भ

29 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

29 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:56 am से 12:48 pm तक

29 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

29 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

29 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article