अध्यात्म

Numerology Today, 03 October 2022: आज महागौरी इन जन्म तारीख वाले लोगों पर रहेंगे मेहरबान, जानें आज का अंक राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:25 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 03 October 2022: देखें 03 अक्टूबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर। जानें किन नंबरों को मिलेगा मां महागौरी का आशीर्वाद।

Image

Numerology Today, 03 October 2022: आज महागौरी इन जन्म तारीख वाले लोगों पर रहेंगे मेहरबान, जानें आज का अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 03 October 2022: आज 03 अक्टूबर 2022 है।03 का अंक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के अनुसार, यह अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का मूल अंक है। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 03-10-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 03 October 2022

जन्मांक 01

जॉब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य व मंगल आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।

शुभ अंक- 02

जन्मांक 02

चन्द्रमा , मित्र ग्रह गुरु व मंगल का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

शुभ अंक- 09

जन्मांक 03

गुरु अंक व सूर्य भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य- सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

शुभ अंक- 06

जन्मांक 04

भाग्यांक 01 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

शुभ अंक- 07

जन्मांक 05

भाग्यस्वामी सूर्य,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग है। जॉब में अंक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 04

जन्मांक 06

व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी सूर्य का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारियों

का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

शुभ अंक-08

जन्मांक 07

जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य- स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

शुभ अंक-05

जन्मांक 08

आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

शुभ अंक-07

जन्मांक 09

आज का भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। गेंहू का दान करें।

शुभ अंक-02

End of Article