अध्यात्म

Numerology Horoscope 24 June 2023: अपने जन्मांक से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, जानें आज का शुभ अंक

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 23, 2023, 05:22 PM IST

Ank Jyotish, 24 June 2023: शनिवार का दिन जन्मांक 2 वालों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जानिए बाकी जन्मांक वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार।

Image

24 June 2023 Numerology Horoscope In Hindi

Today Numerology, 24 June 2023 In Hindi: आज 24 जून 2023 है। 24 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 24-06-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा,जिसका स्वामीग्रह सूर्य है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य राजनीति, प्रशासन, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। आज अपना अंकफल देखें।

24 June 2023 Numerology Prediction In Hindi

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 09

जॉब व व्यवसाय- अंक01, 02, 03 व 09 मित्र हैं। गुरु व सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी व भाग्यस्वामी सूर्य है। सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। बहुत जल्द जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।

स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जॉब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए नवीन प्रोजेक्ट प्राप्ति का है। जॉब में भविष्य में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। व्यवसाय में अंक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 07

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 02 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 07

जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु सफलता दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल व उड़द का दान करें।

जन्मांक 09

शुभ अंक-01 व 02

जॉब व व्यवसाय- अंक 04 व 08 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को सूर्य, शुक्र व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- मङ्गल उदर रोग की सम्भावना दे सकता है। गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article