अध्यात्म

24 June 2023 Rashifal In Hindi: अपनी राशि से जानिए शनिवार का राशिफल, उपाय और शुभ रंग

24 June 2023 Rashifal In Hindi: 24 जून 2023 के राशिफल (24 June 2023 Horoscope) अनुसार शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। यहां आप जानेंगे मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, उपाय और शुभ रंग।

Image

24 June 2023 Rashifal In Hindi: आज का राशिफल

24 June 2023 Rashifal (Horoscope) In Hindi: आज चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। सूर्य मिथुन में व शनि कुम्भ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा सिंह राशि में बहुत शुभ व मङ्गलमय हैं। मेष व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क और मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

24 जून 2023 मेष राशिफल (24 June 2023 Aries Horoscope)

चन्द्रमा पंचम, गुरु इसी राशि में व तृतीय सूर्य लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

24 जून 2023 वृषभ राशिफल (24 June 2023 Taurus Horoscope)

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु मेष के हैं। व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

24 जून 2023 मिथुन राशिफल (24 June 2023 Gemini Horoscope)

तृतीय चन्द्रमा व शुक्र आर्थिक व स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि के नवम गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व चावल का दान करें।

24 जून 2023 कर्क राशिफल (24 June 2023 Cancer Horoscope)

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में है। आज बिजनेस के सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

24 जून 2023 सिंह राशिफल (24 June 2023 Leo Horoscope)

शुक्र व बुध आर्थिक सुख में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व मसूर का दान करें।

24 जून 2023 कन्या राशिफल (24 June 2023 Virgo Horoscope)

द्वादश भाव में चन्द्रमा तथा मिथुन के सूर्य व मेष के गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

24 जून 2023 तुला राशिफल (24 June 2023 Libra Horoscope)

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मीन व मेष राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

24 जून 2023 वृश्चिक राशिफल (24 June 2023 Scorpio Horoscope)

चन्द्रमा का इस राशि से दशम व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

24 जून 2023 धनु राशिफल (24 June 2023 Sagittarius Horoscope)

आज चन्द्रमा इसी राशि से नवम व सूर्य का मिथुन गोचर मङ्गलमय है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गेंहू का दान करें।

24 जून 2023 मकर राशिफल (24 June 2023 Capricorn Horoscope)

चन्द्रमा अष्टम व सूर्य खष्ठम-गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मसूर का दान करें। असत्य बोलने से बचें।

24 जून 2023 कुंभ राशिफल (24 June 2023 Aquarius Horoscope)

छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गेंहू व गुड़ दान करें।

24 जून 2023 मीन राशिफल (24 June 2023 Pisces Horoscope)

चन्द्रमा खष्ठम गोचर करेंगे। खष्ठम स्वास्थ्य सुख का भाव है। आज इस राशि से द्वादश शनि तथा इस राशि से द्वितीय गुरु व मिथुन के सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article