अध्यात्म

Numerology: धन-संपत्ति के मामले में सबसे लकी होते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले लोग, क्या आप भी हैं इनमें शामिल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 20, 2023, 01:38 PM IST

Numerology Lucky Number: इन बर्थ डेट के लोग मेहनती, ईमानदारी और साहसी होते हैं। जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं।

Image

इन बर्थ डेट वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं

Horoscope Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर अंक पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव रहता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं तीन ऐसे नंबरों के बारे में जिन पर मंगल ग्रह का स्वामित्व होता है। ये नंबर हैं 9, 18 और 27 जिन लोगों की बर्थ डेट इनमें से होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग जमीन-जायदाद के मामले में बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।

ज्योतिष अनुसार मूलांक 9 के जातक मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जिस वजह से इन पर कोई भी तुरंत ही फिदा हो जाता है। ये अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और इनमें गजब की ऊर्जा होती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

मूलांक 9 के जातक जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। इन्हें विरासत में खूब धन-दौलत मिलने के आसार रहते हैं। इतना ही नहीं इन्हें शादी के बाद अपने ससुराल पक्ष से भी कुछ न कुछ लाभ अवश्य प्राप्त होता है। ये लोग दिन और दिमाग दोनों से मजबूत होते हैं। इन्हें इनके प्रयासों में सफलता जरूर मिलती है।

इनकी एक खासियत ये है कि ये दोस्त बहुत जल्दी बना लेते हैं। लोग इन पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कभी किसी का विश्वास नहीं तोड़ते। इनके मन में जो आता है ये कह देते हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है लेकिन ये तुरंत शांत भी हो जाते हैं। समय के साथ-साथ ये धनवान होते चले जाते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article