अध्यात्म

अनुशासन समेत इन 5 खूबियों से भरपूर होतें हैं महीने की 7, 16 या 25 तारीख में जन्मे लोग, जबरदस्त होती है इंट्यूशन पावर

Number 7 Wale Log Kaise Hote Hai : किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों में काफी खूबियां पाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी हैं।

Image

कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग

Number 7 Wale Log Kaise Hote Hai : जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक, जन्मांक या रूट नंबर 7 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन मूलांक वालों पर केतु ग्रह का प्रभाव रहता है। केतु को रहस्य, आध्यात्म और गहराई का कारक माना जाता है, इसलिए मूलांक 7 वाले लोग सामान्य लोगों से काफी अलग और खास व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग जीवन को सतही तौर पर नहीं बल्कि गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 7 वालों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से शांत, गंभीर और थोड़े अंतर्मुखी होते हैं। ये अपनी बात हर किसी से शेयर नहीं करते और अपनी एक अलग दुनिया में रहना पसंद करते हैं। इनका झुकाव आध्यात्म, दर्शन और जीवन के गहरे रहस्यों को समझने की ओर ज्यादा होता है। ये लोग भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और किसी के दबाव में आकर काम करना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इनके अंदर एक अलग तरह की समझ और सोच होती है, जो इन्हें दूसरों से खास बनाती है।

जन्मांक 7 वालों सोच और पर्सनालिटी कैसी होती है?

इनकी सोच काफी एनालिटिकल होती है। ये किसी भी चीज को बिना समझे स्वीकार नहीं करते, बल्कि उसकी तह तक जाकर सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं। इनके अंदर इंट्यूशन पावर यानी अंदर की आवाज बहुत मजबूत होती है, जिससे ये कई बार सही फैसले ले लेते हैं। हालांकि, यही गहराई इन्हें कभी-कभी ज्यादा सोचने की आदत भी दे देती है।

मूलांक 7 वालों का करियर

करियर के मामले में मूलांक 7 वाले लोग उन क्षेत्रों में ज्यादा सफल होते हैं, जहां रिसर्च, गहराई और समझ की जरूरत होती है। ये अच्छे रिसर्चर, वैज्ञानिक, लेखक, ज्योतिषी, दार्शनिक या इन्वेस्टिगेशन से जुड़े कामों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। टेक्नोलॉजी, साइंस और स्पिरिचुअल फील्ड में भी ये अपनी खास पहचान बना सकते हैं। इसके अलावा फिल्म, लेखन या क्रिएटिव फील्ड में भी ये सफल हो सकते हैं, क्योंकि इनके अंदर कल्पना शक्ति भी काफी मजबूत होती है।

मूलांक 7 वालों की खूबियां

मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी खासियत उनकी गहरी सोच और समझ होती है। ये लोग हर चीज को अच्छे से समझकर निर्णय लेते हैं। ये बहुत अच्छे रिसर्चर होते हैं और नई-नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं। रिश्तों में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं। इनकी इंट्यूशन पावर इतनी मजबूत होती है कि ये सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव को आसानी से समझ लेते हैं। ये लोग सच्चाई के खोजी होते हैं और जीवन के असली मतलब को जानने की कोशिश करते रहते हैं।

मूलांक 7 वालों की कमियां

जहां खूबियां होती हैं, वहीं कुछ कमियां भी होती हैं। मूलांक 7 वाले लोग अक्सर ओवरथिंकिंग का शिकार हो जाते हैं, यानी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं। इस वजह से ये मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। ये लोग कभी-कभी खुद को दूसरों से अलग-थलग महसूस करते हैं, जिससे अकेलापन बढ़ सकता है। इनके मूड में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है और ये जल्दी बदल सकते हैं। इसके साथ ही, इनका संदेही स्वभाव कई बार रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है।

बर्थ नंबर 7 वालों के लिए क्या सुझाव हैं?

मूलांक 7 वालों को अपने मन को शांत रखने और ओवरथिंकिंग से बचने की जरूरत होती है। नियमित ध्यान (Meditation) और योग करने से इन्हें काफी फायदा मिल सकता है। केतु के प्रभाव को संतुलित करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। हल्के हरे या हल्के नीले रंग का उपयोग इनके लिए लाभकारी रहता है। इसके साथ ही, इन्हें अपने विचारों को दूसरों से शेयर करना भी सीखना चाहिए, ताकि मानसिक दबाव कम हो सके। कुल मिलाकर, मूलांक 7 वाले लोग गहराई से सोचने वाले, ज्ञान के खोजी और अलग पहचान बनाने वाले होते हैं। अगर ये अपनी कमियों पर काम करें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article