Happy New Year 2023: नववर्ष की सुबह मंदिरों में भी अच्छी खासी संख्या में लोग नजर आते हैं। नववर्ष 2023 के पहले दिन सुबह स्नान के बाद आपको भगवान गणेश जी की आरती करनी चाहिए। इससे आपके जीवन की समस्त विघ्न बाधाएं दूर होंगी। संभव हो तो गणेश जी के मंदिर में जाकर भोग लगाएं। गणेश जी प्रथम पूज्य हैं और हमें किसी भी नए काम की शुरुआत उनकी आराधना से करनी चाहिए। ऐसे में नववर्ष के पहले दिन उनकी पूजा से फल मिलता है।
नए साल पर करें गणेश जी की आरती (Ganesh ji Ki aarti on New year)
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
