अध्यात्म

Shakun Apshakun: कौवे होते हैं यम के दूत, अगर दें ये संकेत तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 10:11 PM IST

Shakun Apshakun: शकुन शास्‍त्र में पशु-पक्षियों से संबंधित कई शकुन-अपशकुन के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। इसमें कौवे को यम का दूत मानकर इससे मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। मान्‍यता है कि कौवे किसी भी घटना का पूर्व आभास देता है। जब कौवे से कुछ खास संकेत दिखे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Image

कौवे से जुड़े ये संकेत हैं शकुन-अपशकुन प्रतीक, देखकर ना करें नजरअंदाज

KEY HIGHLIGHTS
  • कौवे देते हैं भविष्‍य की घटनाओं का पूर्व आभास
  • कौवा अगर रोटी का टुकड़ा ले जाता दिखे तो हो जाएं खुश
  • बहुत सारे कौवे एक साथ छत पर बैठकर चिल्‍लाएं तो परेशानी

Shakun Apshakun: जीवन में कई तरह की घटने घटती रहती हैं। कभी सुख आता है तो कभी दुख। इस जीवन चक्र में कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसे शकुन शास्त्र में शकुन-अपशकुन से जोड़ कर देखा गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, कई ऐसेी घटनाएं होती हैं, जो लोगों को शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं। अगर समय रहते इनकी पहचान कर ली जाए तो मुश्किल हालात से बचा जा सकता है। हिंदू धर्म में कौवे को यम का दूत माना गया है। मान्‍यता है कि, कौवा भविष्‍य में घटित होने वाली किसी बड़ी घटना का आभाष पहले ही दे देता है।आइए जानते हैं कौवे किस तरह से शकुन-अपशकुन संकेत देते हैं।

जानिए क्या होते हैं कौवे के शकुन-अपशकुन संकेत

- सुबह-सुबह अगर घर की छत या बालकनी पर आकर कोई कौवा बैठ जाए और कांव-कांव करता रहे तो इसे अच्‍छा संकेत माना जाता है। यह घर में किसी मेहमान के आगमन का संकेत होता है। कौवे को पानी पीते हुए देखना आपको जल्द धन लाभ दे सकता है।

- अगर कौवा मुंह में रोटी का टुकड़ा दबाकर उड़ता नजर आए तो यह आपकी किसी बड़ी इच्‍छा की पूर्ति का शुभ संकेत है। इसके अलावा, शकुन शास्‍त्र में दोपहर के समय घर के उत्तर दिशा में कौवे का बोलना भी शुभ संकेत माना ना जाता है।

- अगर कोई कौवा दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके बोले तो इसे अपशकुन माना जाता है। मान्‍यता है कि, इस संकेत से कौवा घर के किसी सदस्‍यके गंभीर बीमारी का संकेत देता है। साथ ही यह घर के किसी सदस्य के साथ होने वाले किसी हादसे का भी संकेत हो सकता है। एक साथ बहुत सारे कौवे का घर की छत पर बैठकर चिल्‍लाना भी बहुत अपशकुन होता है। यह परिवार पर आने वाले किसी बड़े संकट का संकेत होता है।

- अगर रास्‍ते में जाते समय कौआ आपके ऊपर बीट कर दे तो तुरंत वापस लौट आएं। क्‍योंकिी शकुन शास्‍त्र में इसे अपशकुन माना गया है। यह संकेत देता है कि आपका कार्य पूरा नहीं होगा और आप किसी कष्ट में पड़ सकते है। यह कष्ट शारीरिक या आर्थिक हो सकता है। वहीं, कौवे का सिर पर चोंच मारना भी अशुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि इससे आप अचानक से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

शकुन शास्‍त्र में कौवे से जुड़े कई संकेतों के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। कौवे से मिलने वाले इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article