अध्यात्म

Shubh Sapne: कुंवारे लोगों को सपने में दिखें ये चार चीजें तो समझ लें घर में जल्‍द बजने वाली है शहनाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 08:40 AM IST

Dreams about Marriage: मनुष्‍य जीवन में विवाह एक अहम पड़ाव है। विवाह योग बनने में कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों का अहम भूमिका होती है। जब इन कारणों से लोगों के विवाह में देरी होने लगती है तो वे परेशान हो जाते हैं। स्‍वप्‍न शास्‍त्र में बताया गया है कि विवाह योग बनने का आभास सपने के द्वारा मिलने लगता है। कुछ खास सपने जल्‍द विवाह होने का आभास देते हैं।

Image

सपने में दिखें ये खास चीजें तो हो जाएं खुश, बन रहा जल्‍द विवाह योग

KEY HIGHLIGHTS
  • कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों के कारण विवाह में आती है रूकावट
  • सपने में खुद को और मोर को नाचते देखना जल्‍द विवाह का संकेत
  • सपने में शहद खाते और मेला घूमते देखना भी विवाह का संकेत

Dreams about Marriage: मनुष्‍य जीवन में शादी एक अहम पड़ाव होता है। हिन्‍दू धर्म में विवाह बिना जीवन अधूरा माना जाता है। माना जाता है कि, अगर जीवन साथी अच्‍छा मिल जाए तो लोक-परलोक दोनों सुधर जाते हैं। यही कारण है कि, कई युवक-युवतियां और उनके परिजन समय पर विवाह न हो पाने पर परेशान हो जाते हैं। विवाह में देरी के पीछे कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों का अहम जुड़ाव होता है। मान्‍यता है कि मनुष्‍य के पैदा होते ही उसके पूरे जीवन चक्र के बारे में लिख दिया जाता है। इसके बारे में समय-समय पर ईश्‍वर लोगों को आभास भी दिलाते रहते हैं।

इस संबंध में स्‍वप्‍न शास्‍त्र में काफी कुछ लिखा गया है। इस शास्‍त्र के अनुसार, कुछ ऐसे शुभ सपने होते हैं, जिनका आना जल्‍द शादी होने का संकेत देता है। अगर किसी अविवाहित को ये सपने दिख जाएं, क्‍योंकि ये भगवान की तरफ से भेजा गया जल्‍द शादी का संकेत होता है।

सपने में शहद

स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार, अगर किसी अविवाहित युवक-युवती को सपने में शहद द‍िखाई दे जाए तो उसे खुश हो जाना चाहिए। क्‍योंकि खुद को शहद खाते हुए देखना जल्‍द शादी होने का संकेत होता है।

खुद को नाचते देखना

यदि सपने में खुद को नाचते देखें तो यह भी जल्‍द ही शादी होने का संकेत है। वहीं, अगर खुद को अपने प्रेमी व प्रेमिका के साथ नाचते देखें तो समझ जाएं की आप दोनों का जल्‍द विवाह होने वाला है। वहीं, यही सपना अगर विवाहित लोगों को आए तो यह उनके दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आने का संकेत है।

मेले में घूमने का सपना देखना

सपने में खुद को मेले में घूमते हुए देखना भी बहुत शुभ होता है। स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार, इस सपने को देखने का मतलब आप जल्‍द ही अपने मनपसंद साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

सपने में मोर देखना

सपने में अगर आपको मोर पंख फैलाकर नाचता हुए दिखे तो यह भी आपके खुशी का कारण बन सकता है। स्‍वप्‍न शास्‍त्र में इस सपने को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि, यह सपना इस बात का प्रतीक है कि आपकी शादी में आ रही सभी बाधाएं अब दूर हो जाएंगी और जल्‍द ही आपकी शादी होगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article