अध्यात्म

नवरात्रि में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए, व्रत के नियमों में छिपा है श्रद्धा और सेहत का राज

Navratri Me Konsa Fal Nahi Khana Chahiye: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 19 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग फलाहार के लिए अक्सर फलों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों का सेवन नवरात्रि में वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में कौन से फल नहीं खाने चाहिए।

Image

नवरात्रि में कौन से फल न खाएं

Navratri Me Konsa Fal Nahi Khana Chahiye: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है, मां दुर्गा को समर्पित ये 9 दिन बेहद खास हैं। इन दिनों में लोग पूजा-पाठ और व्रत आदि करते हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अपने खानपान को लेकर बेहद सजग रहते हैं। इस समय केवल सात्विक आहार ही ग्रहण किया जाता है, ताकि शरीर और मन दोनों शुद्ध रह सकें। आमतौर पर फलाहार को व्रत में सबसे सुरक्षित भोजन का विकल्प माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिन्हें नवरात्रि के व्रत में नहीं खाना चाहिए? जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे फल बताएंगे जिनका सेवन नवरात्रि में वर्जित माना जाता है।

खट्टे फल

नींबू, संतरा, किन्नू जैसे अत्यधिक खट्टे फलों का सेवन नवरात्रि में वर्जित माना जाता है। क्योंकि इनका सेवन कुछ लोगों के लिए व्रत में परेशानी पैदा कर सकता है। ये पेट में एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। इसलिए खाली पेट इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको पूजा-पाठ के दौरान दिक्कत महसूस हो सकती है।

कटे या बासी फल

व्रत में हमेशा ताजे फल ही खाने चाहिए। काफी देर पहले कटे हुए या कई दिन से रखे हुए फलों का सेवन नवरात्रि में नहीं करना चाहिए। इस तरह के फलों का पोषण कम हो जाता हैं, इसके अलावा ये फल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।

अंजीर और नाशपाती

अंजीर और नाशपाती का सेवन नवरात्रि के व्रत में नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दोनों फलों को अशुभ माना गया है, इसलिए इनका सेवन वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इन फलों का सेवन करने से व्रत टूट जाता है।

डिब्बाबंद या प्रोसेस्ड फल

नवरात्रि में डिब्बाबंद या प्रोसेस्ड फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त शुगर होती है, जो व्रत के सात्विक नियमों के खिलाफ है। इनका सेवन से आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।

नवरात्रि व्रत के दौरान कौन से फल खा सकते हैं?

नवरात्रि व्रत के दौरान आप सेब, अनार, पपीता, अमरूद और नारियल जैसे ताजे और हल्के फल खा सकते हैं। ये फल न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि पाचन को भी सही रखते हैं। इनका सेवन करने आप नवरात्रि के दौरान काफी हल्का और शांत महसूस करेंगे। इस तरह आपका मन पूजा-पाठ में पहले से ज्यादा लगेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article