अध्यात्म

Maa Brahmacharini Aarti: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की आरती. हर मनोकामना होगी पूरी

Maa Brahmacharini Aarti (माता की आरती): नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इनकी पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। देवी का ये स्वरूप भक्तों को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की आरती जरूर करें।

Image

Maa Brahmacharini Aarti Lyrics

Maa Brahmacharini Aarti (माता की आरती): माता ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप है। माता के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों को अनंत फल की प्राप्ति होती है। साथ ही तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की बढ़ोतरी होती है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान पूजा करने के बाद सच्चे मन से उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी की आरती सुनने से मन को बेहद शांति पहुंचती है। यहां पढ़ें मां ब्रह्मचारिणी की आरती।

Maa Brahmacharini Aarti (माता ब्रह्मचारिणी की आरती)

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

मैया जय ब्रह्मचारिणी मां

जन-जन की उद्धारिणी

जन-जन की उद्धारिणी

चरणों में हमें रखना

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

माला धारणी मैया,

जो जन तुम्हें ध्याता

मैया जो जन तुम्हें ध्याता

ज्ञान ध्यान बढ़ जावे

ज्ञान ध्यान बढ़ जावे

सिद्धि नर पाता

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

अष्ट कमण्डल सोहे

भक्तों की प्यारी

मैया भक्तों की प्यारी

तपस्विनी है मैया

तपस्विनी है मैया

सेवक नर नारी

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

साधक सिद्धि पावे

मां कल्याण करे

मैया मां कल्याण करे

निज भक्तों की मैया

निज भक्तों की मैया

नित उद्धार करे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

श्वेत वस्त्र है न्यारा

ऋषि मुनि हर्षावे

मैया ऋषि मुनि हर्षावे

त्याग और संयम बढ़ता

त्याग और संयम बढ़ता

जो मां को ध्यावे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

पूजा जो नित करता

ज्ञान सदा पावे

मैया ज्ञान सदा पावे

अज्ञान तिमिर को मिटावे

अज्ञान तिमिर को मिटावे

चरणों निज आवे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

द्वितीय नवरात्रों में

पूजा मां की करो

पूजा मां की करो

शक्ति स्वरूपा मां के

शक्ति स्वरूपा मां के

चरणों का ध्यान करो

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

योगियों के मन में मां

सदा निवास करें

मैया सदा निवास करें

साधक कष्ट मिटावे

साधक कष्ट मिटावे

मां भव पार करे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ब्रह्मचारिणी मां की

आरती जो भी करे

मैया आरती जो भी करे

ज्योतिर्मय जीवन हो

ज्योतिर्मय जीवन हो

मां से दुख टरे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व

मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करने से सर्वत्र सिद्धि की प्राप्ति होती है। माता के ये रूप वैराग, संयम, सदाचार, त्याग और तप का प्रतीक माना जाता है।ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दूसरे दिन जो कोई भी माता के इस स्वरूप की सच्चे मन से अराधना करता है उसे सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Himachal Pradesh: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन और कुल्लू में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Himachal Pradesh: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन और कुल्लू में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Delhi: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Delhi: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Haryana: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, पलवल और सोनीपत सितारें को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Haryana: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, पलवल और सोनीपत सितारें को अर्घ देने का समय