Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की आरती
Maa Shailputri Aarti (माता की आरती): नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। पर्वत को शैल कहते हैं। इसलिए मां का नाम शैलपुत्री पड़ा। जानिए मां शैलपुत्री की आरती।

Maa Shailputri Aarti
Maa Shailputri Aarti (माता की आरती): भारत में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इन्हें सती, भवानी, पार्वती के नाम से भी जाना जाता है। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल तो बाएं हाथ में कमल पुष्प है। माता को सफेद रंग अति प्रिय है। इसलिए माता को सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाना चाहिए। यहां देखें मां शैलपुत्री की आरती।
नवरात्रि में मां दुर्गा के इन चमत्कारी मंत्रों का जरूर करें जाप, हो जाएंगे मालामाल
Maa Shailputri Aarti (माता शैलपुत्री की आरती)
जय शैलपुत्री माता
मैया जय शैलपुत्री माता।
रूप अलौकिक पावन
शुभ फल की दाता॥
जय शैलपुत्री माता ॥
हाथ त्रिशूल कमल तल
मैया के साजे ।
शीश मुकुट शोभामयी
मैया के साजे ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
दक्षराज की कन्या
शिव अर्धांगिनी तुम ।
तुम ही हो सती माता
पाप विनाशिनी तुम ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
वृषभ सवारी माँ की
सुन्दर अति पावन ।
सौभाग्यशाली बनता
जो करले दर्शन ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
आदि अनादि अनामय
तुम माँ अविनाशी ।
अटल अनत अगोचर
अतुल आनंद राशि ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
नौ दुर्गाओं में मैया
प्रथम तेरा स्थान ।
रिद्धि सिद्धि पा जाता
जो धरता तेरा ध्यान ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
प्रथम नवरात्रे जो माँ
व्रत तेरा धरे ।
करदे कृपा उस जन पे
तू मैया तारे ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
मूलाधार निवासिनी
हमपे कृपा करना ।
लाल तुम्हारे ही हम
द्रष्टि दया रखना ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
करुणामयी जगजननी
दया नज़र कीजे ।
शिवसती शैलपुत्री माँ
चरण शरण लिजे ॥
जय शैलपुत्री माता ॥
मां शैलपुत्री बैल असवार... आरती
शैलपुत्री मां बैल असवार।
करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी
पार्वती तू उमा कहलावे।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।
दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी।
आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के।
गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
Shailputri Mata Aarti Lyrics in English
Jai Shailputri Mata
Maiya Jai Shailputri Mata ।
Roop Alokik Paawan
Shubh Fal Ki Data ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Haath Trishool Kamal Tal
Maiya Ke Saaje ।
Shish Mukut Shobhamayi
Maiya Ke Raaje ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Dakshraj Ki Kanya
Shiv Ardhangini Tum ।
Tum Hi Ho Sati Mata
Paap Vinashini Tum ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Vrishabh Sawari Maa Ki
Sundar Aati Paawan ।
Sobhagyashali Banta
Jo Karle Darshan ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Aadi Anadi Anamay
Tum Maa Avinashi ।
Atal Anant Agochar
Atual Aanand Rashi ॥
Jai Shailputri Mata ॥
No Durgaoo Me Maiya
Pratham Tera Sthaan ।
Riddhi Siddhi Paa Jata
Jo Dharta Tera Dhyan ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Pratham Noratre Jo Maa
Vrat Tera Dhare ।
Karde Kripa Us Jan Pe
Tu Maiya Taare ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Mooladhar Nivashini
Humpe Kripa Karna ।
Laal Tumhare Hi Hum
Drashti Daya Rakhna ॥
Jai Shailputri Mata ॥
Karuna Mayi Jagjan’ni
Daya Nazar Kije ।
Sivasati Shailputri Maa
Charan Sharan Lije ॥
Jai Shailputri Mata ॥
मां शैलपुत्री की आरती के फायदे
किसी विशेष उद्देश्य या सिद्धि को प्राप्त करने के लिए प्रथम दिवस माता शैलपुत्री की उपासना नियमपूर्वक की जाती है। इस दिन मां शैलपुत्री की आरती करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Aaj ka Panchang: पहली मई को कब रहेगा शुभ मुहूर्त, कितनी देर का रहेगा राहुकाल, जानें सूर्योदय का समय भी

500 साल बाद मई में गुरु चलेंगे अतिचारी चाल, इन राशियों को होगा तगड़ा लाभ

May Ank Jyotish 2025: मई में खूब पैसा कमाएंगे इस मूलांक के जातक, हर सपना होगा पूरा, सफलता चूमेगी कदम

Vinayak Chaturthi Katha: हर परेशानी से मुक्ति पाने के लिए विनायक चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये कथा

1 मई 2025: जानें विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और महत्व
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited