अध्यात्म

Navratri 2023 Colours: नवरात्रि के 9 दिन के कलर कौन से हैं, देखें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना है शुभ

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 21, 2023, 03:24 PM IST

Navratri 2023 Day Wise Colors List: नवरात्रि का पावन त्योहार शुरु हो गया है, ऐसे में देवी मां को समर्पित 9 दिनों का बहुत ही खास महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है, तथा माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंदीदा रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं। यहां देखें नवरात्रि के 9 रंग कौन से हैं और किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है।

Image

NAVRATRI के 9 रंग

Navratri 2023 Colours: कल से यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू होने जा रहा है। माता रानी को समर्पित इन नौ दिनों में मन से पूजन अर्चन और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। इन नौ दिनों में देश भर के देवी मंदिरों में खास कार्यक्रम और आयोजन किए जाते हैं। तथा भक्तगण माता के चरणों में अपना शीष नमन कर आशीर्वाद प्राप्ती की गुहार लगाते हैं। नवरात्रि (NAVRATRI IN HINDI) के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों का पूजन होता है तथा सभी दिनों का बहुत खास मतलब होता है। इसी के साथ नवरात्रि में हर दिन के लिए एक रंग भी समर्पित होता है (Navratri 2023 Colors), जिसको धारण कर माता रानी प्रसन्न होती हैं।

मां के सभी नौ स्वरूपों का एक पसंदीदा रंग होता है, जिसके अनुसार ही देवी मां को वस्त्र और आभूषण चढ़ाए जाते हैं। नवरात्रों के नौ दिन (WHICH COLORS TO WEAR IN NAVRATRI) पर अगर आप भी माता के प्रिय रंगों को धारण कर, दिल से कोई मनोकामना मांगेगे तो अवश्य ही मैया के दरबार में आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी। देखें नवरात्रि के नौ दिनों के लिए खास नौ रंग कौन से होते हैं? और किस दिन कौन सा रंग धारण कर आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ये रहे नवरात्रि के नौ रंग और उनका महत्व

Navratri Colors 2023 Day Wise, नवरात्रि के 9 रंग किस दिन क्या पहने
दिनरंगमां के किस रूप को समर्पितप्रतीक और महत्व
1सफेदमां शैलपुत्रीप्रेम और वफादारी
2लालमां ब्रह्मचारिणीशक्ति और उग्रता
3रॉयल ब्लूमां चंद्रघंटाशक्ति और स्वास्थ्य
4पीलामां कुष्मांडासीख और ज्ञान
5हरामां स्कंदमाताविकास और नया जन्म
6भूरामां कात्यायनीशांती, सकारात्मकता और सुकून
7नांरगीमां कालरात्रिआग और ऊर्जा
8पीकॉक ग्रीनमां महागौरीखुशी और तनाव मुक्ति
9गुलाबीमां सिद्धिदात्रीबुद्धि और शांति
22 मार्च 2023 से शुरू होने वाली चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मां के नौ अवतारों का पूजन अर्चन किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में उपवास, फलाहार, विधिवत पूजन तथा निर्धारित रंगों के कपड़े पहनने का बहुत महत्व है। आप भी धन लाभ, सुख, शांति और समृद्धि के लिए माता रानी की आराधना कर सकते हैं। इस साल नवमी 30 मार्च गुरुवार को मनाई जाएगी, नवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 11:11 से शुरू होकर दोपहर 1:40 तक रहेगा।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article