अध्यात्म

30 साल बाद बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों का चमकेगा करियर

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 8, 2023, 05:15 PM IST

Navpancham Rajyog: नवपंचम योग बेहद शुभ योगों में आता है। इस योग के परिणामस्वरूप आर्थिक लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही व्यक्ति बड़ी मात्रा में धन कमाने में सफल होता है। जानिए किन राशियों पर इस योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Image

30 साल बाद बना नवपंचम राजयोग

Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कई बार ग्रहों और नक्षत्रों में परिवर्तन से कई तरह के शुभ- अशुभ योगों का निर्माण होता है। जल्द ही शनि और शुक्र ग्रह मिलकर एक ऐसा ही दुर्लभ योग बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है इस तरह का योग पूरे 30 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष में शुक्र और शनि द्वारा बनाये जाने वाले इस योग को नवपंचम योग नाम दिया गया है। जानिए ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।

नवपंचम योग का मेष राशि वालों पर प्रभाव

ये योग मेष राशि वालों की किस्मत चमका देगा। धन लाभ के रास्ते खोलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। कमाई के नए रास्ते खोलेगा। भाग्य चमकाने का काम करेगा। कुल मिलाकर मेष जातकों को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। निवेश के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। लॉटरी लगने के प्रबल आसार हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध काफी बेहतर रहेंगे।

नवपंचम योग का वृषभ राशि वालों पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए ये योग धन लाभ के रास्ते खोलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए बेहद अच्छा समय है। पूरे मई महीने आपको इस योग का भरपूर लाभ मिलने वाला है। जो काम लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होंगे। इस अवधि में खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के बिजनेस जातकों को तरक्की मिलेगी।

नवपंचम योग का मिथुन राशि वालों पर प्रभाव

ये योग मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। इस दौरान मिथुन जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article