Name Astrology: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर भविष्यवाणी की जाती है उसी तरह से नाम ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के आधार पर भविष्य जाना जाता है। कहते हैं नाम का पहला अक्षर बेहद खास होता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। कहते हैं नाम का सीधा असर हमारे स्वभाव और जीवन पर पड़ता है। आज यहां हम ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत वाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये अपने पिता की किस्मत चमका देती हैं।
इन नाम के अक्षर वाली लड़कियां होती हैं लकी
D अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने घर-परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता को खूब तरक्की मिलने लगती है। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल करती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ इनके साथ-साथ इनके परिवार वालों को भी मिलता है।
V अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। अपने पिता से बेहद प्यार करने वाली होती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है। ये काफी मिलनसार स्वभाव की होती है जिससे ये किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये अपने बड़े-बुजुर्गों का काफी सम्मान करती हैं।
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज होती हैं। इनकी लाइफ में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। ये एक बार जो सोच लेती हैं वो करके दी दम लेती हैं। पिता के लिए ये बेहद भाग्यशाली होती हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
