अध्यात्म

Name Astrology: इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए मानी जाती हैं सौभाग्यशाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:42 PM IST

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से हम उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां आप जानेंगे किन अक्षर के नाम की लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं।

Image

अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां

वैदिक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। हिंदू धर्म में तो बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहले नामकरण संस्कार ही किया जाता है। ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बता सकता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पति और ससुराल के भाग्यशाली साबित होती है। जानिए इन अक्षरों के बारे में...

D अक्षर के नाम वाली लड़कियां: ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये लड़कियां अपने परिवार वालों से काफी प्यार करती हैं। बड़े-बुजुर्गों क सम्मान करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये अपने पति और ससुराल वालों के लिए काफी लकी साबित होती हैं।

L अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है। उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये अपने ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती है। ये हर परिस्थिति में अपने आप को तुरंत ही ढाल लेती हैं।

M अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ससुराल पक्ष और पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये काफी मिलनसार स्वभाव की होती है तुरंत ही किसी को भी अपना बना लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपने दम पर अलग मुकाम हासिल करती हैं। जिस घर में ये शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article