Nag Panchami kab hai 2025 (Nag Panchami 2025 Date in North India): भारतीय परंपराओं और मान्यताओं में नागों को एक विशिष्ट स्थान दिया गया है। आज भी कई जगहों पर नागों को देवता की तरह पूजा जाता है। सावन मास में नाग पंचमी के दिन नाग पूजा का विधान है। इस दिन को नाग पंचमी कहते हैं जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर आता है। नाग पंचमी 2025 में 29 जुलाई को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी।
Nag Panchami 2025 Date in North India
नाग पंचमी 2025 में कब पड़ेगी: 29 जुलाई को मंगलवार के दिन
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ: 28 जुलाई को 11:24 pm से
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समापन: 30 जुलाई को 12:46 am पर
Nag Panchami 2025 ka Puja Time
द्रिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी 2025 का पूजा मुहूर्त 29 जुलाई को सुबह 05:41 बजे से लेकर सुबह 08:23 बजे तक रहेगा। इस तरह पूजा करने का शुभ समय 02 घंटे 43 मिनट का रहेगा।
Nag Panchami Puja Kaise kare
सुबह के समय शुद्ध तन और मन से पूजन स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। पहले पूजा का संकल्प लें। इसके बाद मिट्टी या गोबर से नाग की प्रतिमा बनाकर इसे एक थाली में स्थापित कर दें। आप नाग की धातु की प्रतिमा भी ले सकते हैं। नाग देवता का आह्वान करें और उनको दूध, चावल, हल्दी, कुमकुम, फूल व दूर्वा चढ़ाएं। नाग पंचमी व्रत कथा का पाठ करें। मंत्र जाप करने के बाद नाग देवता की आरती करें।
नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है
सावन के मौसम में नाग बाहर निकल आते हैं। ऐसे में सर्प दंश से बचने के लिए नाग पंचमी मनाने की मान्यता है। इस पर्व से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि इसी दिन श्री कृष्ण ने कालिया नाग को यमुना नदी से दूर किया था। इसके अलावा नागों को धरती का रक्षक माना जाता है। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भी नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है।
