अध्यात्म

Nag Panchami 2023 Date and Time: नाग पंचमी 2023 में कब है, नोट करें नाग पंचमी की डेट और टाइम का ये खास संयोग

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Feb 18, 2023, 01:11 PM IST

Nag Panchami 2023 Date and Time in India (नाग पंचमी 2023 में कब मनाई जाएगी): शिवजी के प्रिय मास सावन में नाग पंचमी का त्योहार आता है। महाशिवरात्रि के बाद भोले के भक्त अब सावन मास में उनकी पूजा की तैयारी में लग जाएंगे। इसी मास में नाग पंचमी भी मनाई जाती है। देखें 2023 में नाग पंचमी कब है।

Image

Nag Panchami 2023 Date and Time in India: नाग पंचमी 2023 में कब है

Nag Panchami 2023 Date and Time: भगवान शिव की पूजा महाशिवरात्रि पर पूरी आस्था और भक्ति के साथ की जाती है। भोले के भक्त जहां इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं, वहीं उनका ध्यान इस बात पर भी होता है कि इसके बाद सावन मास कब लगेगा और भोले के नाग की पूजा का पर्व नाग पंचमी कब मनाई जाएगी। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि नाग पंचमी 2023 में कब मनाई जाएगी और क्या है नाग पंचमी 2023 की डेट और मुहूर्त।

When is Nag Panchami in 2023

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रुप में मनाया जाता है। 2023 में नाग पंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति को साप के डसने का भय नहीं होता। हिंदू धर्म में नाग को भगवान शंकर का प्रतीक माना जाता है इसलिए भोले के भक्त इस पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाते हैं।

Nag Panchami 2023 Date and Time

नाग पंचमी 2023 डेट 21 अगस्त, सोमवार
नाग पंचमी 2023 तिथि प्रारंभ21 अगस्त 12:21 am से
नाग पंचमी 2023 तिथि समाप्त22 अगस्त 2:00 am

Nag Panchami 2023 Date in India

साल 2023 में नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी दिन सोमवार का संयोग भी है जो कि भगवान शिव की पूजा का खास दिन माना जाता है। इस तरह 2023 की नाग पंचमी एक खास संयोग में मनाई जाएगी।

Nag Panchami Puja vidhi

  • प्रातः काल उठकर स्नान करें और भगवान शिव का ध्यान करें।
  • नाग नागिन की प्रतिमा बनाकर उसे दूध ,पंचामृत से स्नान कराएं।
  • नाग नागिन को फूल, धूप, दीपक अर्पित करें।
  • घी ,चीनी मिलाकर दूध चढ़ाएं।
  • नाग देवता की कथा करें।
  • अंत में नाग पंचमी की आरती करें।

Nag Panchami Significance in Hindi

सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि सावन में वर्षा होती है जिससे नाग भू गर्भ से निकलकर भू तल पर आ जाते हैं यह नाग किसी को परेशान ना करें या किसी का नुकसान न करें, इसीलिए नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए नाग पंचमी पर उनकी पूजा की जाती है। इस दिन नागों की पूजा करने से मनोवांछित फल धन और शक्ति की प्राप्ति होती है साथ ही मनुष्य को सांपों के भय से मुक्ति भी मिलती है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article