अध्यात्म

Powerful Zodiac Sign: ये है दुनिया की सबसे ताकतवर राशि, मंगल ग्रह है इसका स्वामी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 08:13 AM IST

Most Powerful Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि का स्वभाव और गुण-दोष अलग-अलग होते हैं। यहां आप जानेंगे एक ऐसी राशि के बारे में जो सबसे ज्यादा ताकतवर मानी जाती है।

Image

Most Powerful Zodiac Sign In The World

Most Powerful Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत कुल 12 राशियां होती हैं। हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का स्वामित्व रहता है। इन ग्रहों का राशियों पर खास प्रभाव पड़ता है। जो व्यक्ति जिस राशि में पैदा होता है उस राशि का ग्रह उस व्यक्ति को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी राशि के बारे में जो दुनिया में सबसे शक्तिशाली मानी जाती है क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल ग्रह ग्रहों का सेनापति माना जाता है। जिस वजह से मंगल ग्रह को कोई हरा नहीं सकता। जानिए ये कौन सी राशि है जिस पर शक्तिशाली ग्रह मंगल का आधिपत्य रहता है।

सबसे ताकतवर मेष राशि (Most Powerful Zodiac Sign Aries)

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशि चक्र की पहली ही राशि मेष सबसे शक्तिशाली राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग साहसी और निडर होते हैं। ये जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उस काम को करके ही दम लेते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी दमदार होती है। ये अपने हर काम को पूरे जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। ये हर काम में आगे रहते हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं धनी

मेष राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। जिस वजह से दूसरों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। ये ऊर्जावान और जिंदादिल इंसान होते हैं। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अपनी बात कहने से कभी नहीं हिचकिचाते। ये दिल के साफ होते हैं। जो मन में आता है कह देते हैं। इनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है।

सकारात्मक सोच वाले होते हैं

मेष राशि के लोगों की एक खूबी ये है कि ये सकारात्मक सोच रखते हैं। ये किसी से अधिक समय तक नाराज नहीं रह सकते। ये अपना गुस्सा काफी जल्दी भूल जाते हैं। ये स्वभाव से एक मासूम बच्चे की तरह होते हैं। इनके अंदर दया का भाव काफी ज्यादा होता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article