अध्यात्म

आज चांद कब निकलेगा 1 मई को, क्या आज पूर्णिमा का चांद दिखेगा, क्या आज ग्रहण का चांद है, आज चांद देखना है या नहीं

Moonrise Timing Today 1 May 2026: आज चंद्रोदय कितने बजे होगा और कब होगा सूर्यास्त? क्या आज पूर्णिमा का चांद निकलेगा। क्या आज चंद्रग्रहण है? जानें आज चांद देखें या नहीं?

Image

आज कितने बजे होगा चंद्रोदय

Moonrise Timing Today 1 May 2026: आज 1 मई 2026 को शुक्रवार का दिन काफी खास है। आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) तिथि है। तिथि चाहे कोई भी हो लेकिन आसमान में चांद और सूरज से जुड़ी जानकारियां जानने के लिए लोगों में खास उत्सुकता हमेशा बनी रहती है। खासकर यह सवाल कि आज चांद कब निकलेगा, क्या आज पूर्णिमा या नहीं है और कहीं चंद्र ग्रहण तो नहीं लग रहा। इन सभी सवालों का जवाब जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए आज जानते हैं आज कब होगा सूर्यास्त और कब निकलेगा चांद। इसके साथ ही जाने क्या आज चंद्र ग्रहण है?

आज चंद्रोदय कितने बजे होगा

सबसे पहले बात करें चांद निकलने के समय की, तो आज 1 मई 2026 को चंद्रोदय शाम लगभग 6:52 बजे होगा। जैसे-जैसे सूरज ढलेगा, वैसे ही पूर्व दिशा में चांद की हल्की रोशनी दिखाई देने लगेगी। साफ मौसम होने पर चांद का दीदार बेहद सुंदर अनुभव दे सकता है।

क्या आज पूर्णिमा का चांद निकलेगा

आज चंद्रोदय का समय शाम 6:52 बजे का है, और पूर्णिमा तिथि रात 10:52 बजे तक रहेगी। जिसका अर्थ है कि आज का चांद पूर्णिमा का चांद होगा। तो आज शाम 6:52 के बाद पूनम (पूर्णिमा) के चांद का दीदार आसमान में कर पाएंगे।

क्या आज चंद्र ग्रहण है 1 मई 2026

पूर्णिमा तिथि में कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि क्या आज चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना होती है, लेकिन आज ऐसी कोई स्थिति नहीं बन रही है। तो 1 मई 2026 को कोई चंद्र ग्रहण नहीं है। आप बिना किसी चिंता के पूर्णिमा के चांद का दीदार कर सकते हैं।

आज सूर्यास्त कितने बजे होगा

अब बात करें सूर्यास्त की तो आज 1 मई 2026 को सूर्यास्त का समय लगभग शाम 6:56 बजे है। जैसे ही सूरज क्षितिज के नीचे जाता है, आसमान का रंग बदलने लगता है और थोड़ी ही देर में चांद अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। यह समय फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है। तो आज सूर्यास्त से कुछ मिनट पहले ही चांद को आसमान में देख पाएंगे।

पूर्णिमा के चांद का महत्व

आज वैशाख पूर्णिमा है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है और उसकी चमक सबसे ज्यादा होती है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और व्रत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। रात में पूर्ण चंद्रमा की रोशनी वातावरण को एक अलग ही आभा देती है, जिसे देखने का आनंद खास होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article