Monthly Horoscope March 2026: इस माह के आरंभ में सूर्य, शुक्र, मङ्गल, बुध व राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु मिथुन, चन्द्रमा कर्क व केतु सिंह में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में राशि परिवर्तित करते रहते हैं। 15 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में 30 दिन के लिए आ जाएंगे। इस माह 04 मार्च तक श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। 15 मार्च के बाद सूर्य व गुरु का उपाय करें।मीन संक्रांति के दिन यानी 15 मार्च को व्रत रहें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप बहुत आवश्यक है। इस माह शिव उपासना के क्रम में पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें।कलयुग में पार्थिव पूजन का महत्व बहुत ज्यादा है। भगवान के नाम का जप व अन्न दान का क्रम अनवरत चलता रहे। हर सोमवार व्रत रहें। आप जिस भी राशि के हैं उसके स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप व उससे सम्बंधित द्रव्यों का दान करते रहें। माता-पिता ब बड़े भाई का सम्मान करें।
मासिक राशिफल मार्च 2026-
1) मेष- राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।व्यवसाय व जांब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 15 मार्च के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जाँब परिवर्तन के लिए 10 से 26 मार्च तक का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%
2) वृष- इस माह जाँब में 15 मार्च के बाद सूर्य का मीन व गुरु का मिथुन राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 04 मार्च तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-60%
3) मिथुन- राशि स्वामी बुध शुक्र व शनि का गोचर बहुत शुभ है।15 मार्च के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 मार्च के बाद जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।प्रतिदिन तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-70%
4) कर्क- इस माह 04 से 07 मार्च के मध्य जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।माता का आशीर्वाद लें।भाग्य प्रतिशत-80%
5) सिंह- इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। 05 से 12 मार्च तक सूर्य का कुम्भ गोचर पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
6) कन्या- इस माह जाँब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।14 से 26 मार्च के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं।16 मार्च के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 11 से 16 मार्च के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%
7) तुला- इस माह 15 मार्च के बाद बुध व सूर्य का गोचर जाँब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। शुक्र व मंगल के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।14 से 28 मार्च के मध्य जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-60%
8) वृश्चिक- 15 मार्च के बाद मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।गेंहू का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।भाग्य प्रतिशत-75%
9) धनु- इस माह गुरु सप्तम गोचर रत हैं।14 मार्च के बाद व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है।पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें।भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। शनि व मंगल कर्म के प्रति समर्पण देंगे।भाग्य प्रतिशत-75%
10) मकर- माह के प्रथम सप्ताह मङ्गल,चन्द्रमा व शनि जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन चावल का दान करें।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें,शुक्र का लाभ मिलेगा।धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे।भाग्य प्रतिशत-65%
11) कुम्भ- माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा तथा बुध गोचर अनुकूल है। 15मार्च के बाद सूर्य का मीन व गुरु का मिथुन राशि में गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।भाग्य प्रतिशत-80%
12) मीन- गुरु का इस राशि से चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा।06 से 13 मार्च तक तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-75%
