Monthly Horoscope June 2026 : जून 2026 का महीना ग्रहों के बड़े बदलावों के कारण काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। महीने की शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल मेष राशि में तथा बुध और शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस माह कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन भी करेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों के करियर, जॉब, व्यापार, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा।
2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 8 जून को शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में और 22 जून को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के ये परिवर्तन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएंगे, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं जून 2026 का विस्तृत मासिक राशिफल से कि यह महीना सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए जून का महीना मेहनत और उपलब्धियों का मिश्रण रहेगा। 2 जून के बाद गुरु चतुर्थ भाव में आकर पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और गृह संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देंगे। 15 जून के बाद सूर्य तृतीय भाव में आकर आत्मविश्वास, साहस और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक सक्रिय रहेंगे।
21 जून के बाद मिथुन या वृश्चिक राशि के किसी व्यक्ति के साथ नई बिजनेस डील बनने की संभावना है। मित्रों की सहायता से कोई पुराना लंबित कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार को विस्तार देने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन उसके परिणाम भी संतोषजनक मिलेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जॉब करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा और छवि के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: भगवान शिव जी की पूजा करें। गो माता को गुड़ खिलाएं तथा पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृषभ राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए जून का महीना आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। 2 जून के बाद गुरु तृतीय भाव में आकर आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि करेंगे। 15 जून के बाद धन आगमन के अच्छे अवसर बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 21 जून के बाद स्टूडेंट्स को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। मीडिया, आईटी और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगी।
22 जून के बाद किसी मित्र की सहायता से बहुत दिनों से रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। जॉब में प्रगति होगी और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। व्यापार में नए प्रोजेक्ट और नई योजनाएं लाभ देने वाली साबित हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा किसी जरूरतमंद या नेत्रहीन व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
मिथुन राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए जून का महीना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। 2 जून के बाद गुरु दूसरे भाव में आकर परिवार में खुशियां और धन वृद्धि के योग बनाएंगे। 15 जून के बाद सूर्य आपकी राशि में आकर व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएंगे। धन आगमन के कारण मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं। वृष या तुला राशि के किसी व्यक्ति से होने वाली नई पहचान भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार और सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा।
करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जॉब करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। हालांकि 21 जून के बाद स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। खान-पान और दिनचर्या को संतुलित रखें।
उपाय: श्री हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए जून का महीना विशेष महत्व का रहेगा क्योंकि 2 जून से गुरु आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। इससे आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। 15 जून के बाद सूर्य द्वादश भाव में रहकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे। आप ऑफिस और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकते हैं। 21 जून के बाद जॉब से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। ससुराल पक्ष से किसी सदस्य के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन और धनु राशि का कोई व्यक्ति आपके महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग कर सकता है। धन आगमन के योग हैं और आपकी वाणी तथा आत्मबल बिगड़े हुए कार्यों को भी बना सकते हैं। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी। बीपी और मधुमेह से संबंधित लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: श्री हनुमान जी की उपासना करें तथा बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए जून का महीना नई संभावनाओं और चुनौतियों दोनों को लेकर आएगा। 15 जून के बाद सूर्य एकादश भाव में आकर आय और लाभ के नए स्रोत बनाएंगे। हालांकि 2 जून के बाद गुरु द्वादश भाव में आकर खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं। आप नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। कई नई योजनाएं आपके मन में आएंगी और उनमें से कुछ भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकती हैं। आपका व्यवहार और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा।
करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। जॉब करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत बनने की संभावना रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। 21 जून के बाद लव लाइफ में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में धैर्य और संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव से बचने का प्रयास करें।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का प्रतिदिन तीन बार पाठ करें तथा गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
कन्या राशि के लोगों के लिए जून का महीना लाभ और उपलब्धियों से भरपूर रह सकता है। 2 जून के बाद गुरु एकादश भाव में आकर आर्थिक लाभ और मनोकामनाओं की पूर्ति के मजबूत योग बनाएंगे। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। 25 जून के बाद आर्थिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है।
15 जून के बाद सूर्य दशम भाव में आकर करियर और जॉब में प्रगति के नए अवसर देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। आपकी रचनात्मक सोच और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी।व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि त्वचा संबंधी समस्या और बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: श्री हनुमान जी की उपासना करें तथा प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए जून का महीना व्यापार, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति लेकर आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस माह विशेष लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और कई योजनाएं गति पकड़ेंगी। 15 जून के बाद सूर्य नवम भाव में गोचर करेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मंगल का प्रभाव भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।
25 जून के बाद आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाए रखना जरूरी होगा। जॉब में प्रोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
फिल्म, मीडिया, लेखन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। संतान के मांगलिक कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस माह आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और कई महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो श्वांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। यह आपके कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृश्चिक राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए जून का महीना भाग्यवृद्धि और सफलता देने वाला रहेगा। 2 जून के बाद गुरु नवम भाव में आकर भाग्य का सहयोग बढ़ाएंगे। 15 जून के बाद सूर्य भी शुभ फल देंगे, जिससे करियर और व्यापार में प्रगति के अवसर बनेंगे। 21 जून के बाद किसी धार्मिक गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। 25 जून के बाद राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। जो लोग प्रशासन, सामाजिक क्षेत्र या नेतृत्व से जुड़े हैं, उन्हें सम्मान प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स की मनचाही इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कई दिनों से जिस योजना पर आप विचार कर रहे थे, उसे आगे बढ़ाने का समय आ गया है। कर्क या धनु राशि के किसी व्यक्ति के साथ नया व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना है ।आईटी, बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मेहनत के साथ आत्मविश्वास भी बनाए रखना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय: श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए जून का महीना राजनीति, न्यायिक क्षेत्र और प्रशासनिक कार्यों में सफलता लेकर आएगा। 2 जून के बाद गुरु अष्टम भाव में गोचर करेंगे, इसलिए इस माह आपको धैर्य और समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता होगी। आप आशावादी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं और यही गुण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। महीने के पहले सप्ताह में स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। किसी भी कार्य को क्रमबद्ध तरीके से पूरा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। एक काम पूरा करने के बाद ही दूसरे कार्य की शुरुआत करें।
आर्थिक मामलों में यह महीना अच्छा रहेगा। धन का आगमन बना रहेगा और दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी और जॉब में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। व्यापार में भी संतुलित लाभ मिलने के योग हैं। 15 जून के बाद सूर्य सप्तम भाव में आकर स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां दे सकते हैं। इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा बहते जल में नारियल और दूध प्रवाहित करें।
शुभ रंग: आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए जून का महीना योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का संदेश दे रहा है। शनि तृतीय भाव में रहकर आपको परिश्रम और अनुशासन का महत्व समझाएंगे। 2 जून के बाद गुरु सप्तम भाव में आकर व्यापार और साझेदारी के मामलों में लाभ देंगे। इस माह आपके लिए एक समय में एक ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा। कई कार्यों को एक साथ करने की कोशिश आपको भ्रमित कर सकती है। किसी धार्मिक गुरु या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं और 15 जून के बाद समय अधिक अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 22 जून के बाद लव लाइफ में खुशी और उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए जून का महीना करियर, राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति देने वाला रहेगा। 2 जून के बाद गुरु चतुर्थ भाव में आकर पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन बढ़ाएंगे। राजनीति और जॉब में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। 15 जून के बाद सूर्य पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिससे स्टूडेंट्स को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। 21 जून के बाद किसी विद्वान संत या आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे नई प्रेरणा मिलेगी।
राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है और कई लोगों के रिश्ते तय होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। 25 जून के बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की उपासना करें। शनिवार को गरीबों में अन्न का दान करें तथा हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि के लिए जून 2026 का राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए जून का महीना करियर, शिक्षा और पारिवारिक सुख के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। 2 जून के बाद गुरु पंचम भाव में आकर स्टूडेंट्स के लिए अत्यंत शुभ परिणाम देंगे। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 15 जून के बाद सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिससे घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। विशेष रूप से मेष या कर्क राशि का कोई व्यक्ति आपके लिए लाभदायक अवसर लेकर आ सकता है।
जॉब में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। पिता का आशीर्वाद इस माह आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। 21 जून के बाद संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 16 जून के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और लव लाइफ सुखद रहेगी। परिवार और रिश्तों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा भगवान विष्णु का ध्यान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
