फरवरी भर सतर्क रहें ये 4 राशियां, चुनौतिपूर्ण रहेगा ये महीना
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 2, 2026, 09:05 PM IST
February 2026 Horoscope: फरवरी का महीना कुछ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। इन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण फरवरी के महीने आपको सतर्कता बरतनी आवश्यक है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह महीना चुनौतिपूर्ण हो सकता है और चुनौतियों से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
फरवरी का महीना किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं है
February 2026 Horoscope: फरवरी 2026 में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास परेशानी लेकर आ सकती है। सूर्य का गोचर, शनि का प्रभाव और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत इस महीने कुछ लोगों के लिए मानसिक तनाव, काम में रुकावट और शारीरिक कमजोरी बढ़ा सकते हैं। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए तो छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं, जिनके लिए फरवरी 2026 सबसे चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।इसके साथ ही परेशानियों से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी का शुरुआती हिस्सा सबसे ज्यादा भारी रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएं, जैसे थकान, कमजोरी या नींद की कमी, पूरे महीने की प्लानिंग बिगाड़ सकती हैं। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। वाहन या घर से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी रहेगी। किसी भी तरह की लापरवाही इस महीने नुकसान का कारण बन सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी 2026 मानसिक तनाव और अनिश्चितता लेकर आ सकता है। सूर्य का अष्टम गोचर अचानक काम बिगड़ने, योजनाओं में रुकावट और ऑफिस में गलतफहमी की स्थिति पैदा कर सकता है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें बिना वजह जिम्मेदारियां बढ़ने का दबाव महसूस होगा। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ तो मिलेगा, लेकिन मनचाही गति से नहीं। इस दौरान किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन तिल का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए फरवरी 2026 काम और परिवार दोनों मोर्चों पर चुनौती लेकर आएगा। नौकरी में किसी पद या जिम्मेदारी को लेकर तनाव बना रह सकता है। मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन परिणाम देर से मिलने से मन निराश हो सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी बड़े सदस्य की सेहत या सलाह को लेकर चिंता बनी रह सकती है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेना इस महीने नुकसानदेह साबित हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें और गुड़ या मसूर का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए फरवरी 2026 स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति के लिहाज से सबसे संवेदनशील महीना साबित हो सकता है। 2 से 8 फरवरी के बीच विशेष सावधानी जरूरी है। इस दौरान पुरानी बीमारी उभर सकती है या लापरवाही के कारण परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को भी सोच-समझकर कदम उठाने होंगे।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
क्या करें, क्या न करें
इन राशियों के लोगों को फरवरी में जल्दबाजी से फैसले लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य, खर्च और बोलचाल में संयम रखना बेहद जरूरी रहेगा। नियमित पूजा-पाठ और दान इस महीने नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।